NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नीलम गोऱ्हे के बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) का हंगामा, ‘जूता मारो’ आंदोलन

नीलम गोऱ्हे के बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) का हंगामा

By वसीम शेख अनवर , Newsfirst24.in

Published: February 25, 2025, 03:42 PM

Shivsena (Uddhav faction) created ruckus over Neelam Gorhe’s statement, ‘hit them with shoes’ movement

इसलिए हुआ हंगामा

बुलढाणा। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोऱ्हे द्वारा उद्धव ठाकरे पर लगाए गए विवादास्पद आरोपों के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) में आक्रोश फैल गया। गोऱ्हे ने कहा था कि ठाकरे गुट में पद प्राप्त करने के लिए दो मर्सिडीज गाड़ियाँ देनी पड़ती थीं और कार्यकर्ताओं को उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए समय नहीं मिलता था।

बुलढाणा में शिवसेना का उग्र प्रदर्शन

नीलम गोऱ्हे के बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) का हंगामाबुलढाणा जिले में शिवसेना की महिला आघाड़ी ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नीलम गोऱ्हे की तस्वीर पर ‘जूता मारो’ आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गोऱ्हे सार्वजनिक रूप से नाक रगड़कर माफी मांगें, अन्यथा और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें

कांग्रेस के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष विजय अंभोरे ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया

केजरीवाल सरकार की शराब नीति से 2,000 करोड़ का घाटा!, CAG रिपोर्ट का खुलासा

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में साइकिल पर सफर कर रहे अहेरी के एडिशनल कलेक्टर, वाहन नहीं मिला

ठाकरे गुट का पलटवार

शिवसेना (उद्धव गुट) की उपनेता सुषमा अंधारे ने नीलम गोऱ्हे को गद्दार बताते हुए कहा कि वे हमेशा मातोश्री में ही रहीं और कभी फील्ड में जाकर काम नहीं किया। ठाकरे समर्थकों का आरोप है कि गोऱ्हे अब शिंदे गुट में जाकर झूठे आरोप लगा रही हैं।

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज

इस विवाद के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। एक तरफ उद्धव ठाकरे गुट नीलम गोऱ्हे पर हमलावर है, वहीं शिंदे गुट उनका बचाव कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी घमासान होने की संभावना है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *