NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र में ढाई साल में बदल जाएंगे मंत्री, शिवसेना का फार्मूला

महाराष्ट्र में ढाई साल में बदल दिए जाएंगे मंत्री

Ministers will change in Maharashtra in two and a half years, Shiv Sena’s formula

मुंबई। महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना ने एक नया प्रयोग करने का तय किया है। इसके तहत ढाई साल में उनके मंत्रियों को बदलकर दूसरों को मौका मिलेगा। इससे एक तो मौजूदा मंत्रियों को अपना परफार्मेंस दिखाने का मौका मिलेगा। यदि वह अच्छा काम करते हैं तो उन्हें आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामान्य काम होने पर अगले को मौका दिया जाएगा।

शिवसेना शिंदे का फार्मूला है

महाराष्ट्र में ढाई साल में बदल दिए जाएंगे मंत्री शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने इस फार्मूला की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ज्यादा संख्या में उम्मीदवार  चुनकर आए हैं।  सभी को मंत्रिमंडल मे स्थान देना संभव नही था. इसलिये शिवसेना के मुख्य नेता उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने यह निर्णय लिया की ढाई- ढाई साल का मौका देंगे।

ज्यादा विधायकों को मंत्रीपद का अनुभव मिलेगा

ज्यादा विधायकों को मंत्रीपद का मौका मिलने से मंत्रीपद का अनुभव मिलेगा और जनता की सेवा अच्छी हो सकती है.
जिसका काम अच्छा नही होगा उसे मंत्रीपद से हटाया जायेगा, जो मंत्री अच्छा काम करके दिखायेगा उसे शायद और भी मौका मिल सकता है. इससे एक अच्छी स्पर्धा होगी।

2.5 साल के बाद होगा ऑडिट

महाराष्ट्र में ढाई साल में बदल दिए जाएंगे मंत्री

साथ ही मंत्रियों को बता दिया गया कि उनका परफॉर्मेंस ऑडिट किया जाएगा और ढाई साल के बाद दूसरों विधायकों को मंत्री पद की जगह दी जाएगी। इस पर मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों ने कहा परफॉर्मेंस ऑडिट होना ही चाहिए। पार्टी ने जवाबदारी दी है तो परफॉर्मेंस ऑडिट पार्टी को करना चाहिए। इसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वडेट्टीवार ने तंज कसा है।

विपक्ष ने यह कहा

महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्रियों के ढाई-ढाई साल के कार्यकाल पर विपक्ष ने तंज कसा है। विपक्ष ने मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे में ढाई साल में सिर्फ 80 मंत्री बनेंगे, मैं उनको नया फॉर्मूला देता हूं। हर साल मंत्री बदलो ऐसे में 5 साल में 200 मंत्री बन जाएंगे और सभी विधायकों की नाराजगी दूर हो जाएगी।

कांग्रेस नेता ने ढाई साल के फार्मूले पर तंज कसा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए कहा कि ढाई साल के लिहाज से मंत्री पद दिए गए हैं। ऐसे में ढाई साल में सिर्फ 80 मंत्री बनेंगे। मैं उनको नया फार्मूला दे रहा है, 5 साल मंत्री बनवाओ, हर साल मंत्री बदलो, हर साल 40 मंत्री बनेंगे ऐसे 5 साल में 200 मंत्री बन जाएंगे। सभी विधायकों की नाराजगी दूर हो जाएगी।

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो रहा, यह मजाककांग्रेस

कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने कहा कि पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो रहा, यह मजाक हो रहा है। जिस ढंग से सरकार बन रही है समय लग रहा है, शपथ विधि को मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। विस्तार में ढाई साल की बात की जा रही है। सरकार में सत्ता आने के बाद उनमें उत्साह नहीं दिख रहा है, गड़बड़ जरूर है।

यह खबर भी पढ़ें

परभणी की आग अब मुंबई तक पहुंची, तोड़फोड़, 51 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

सरकार के मंत्रियों को पसंद आया फार्मूला

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि पार्टी जैसा आदेश देगी वैसा काम करेंगे, अच्छा काम होना चाहिए, इसलिए परफॉर्मेंस ऑडिट होना चाहिए ,लोगों ने जो मेडेड दिया है इसलिए विधायक और मंत्रियों को अच्छा काम करना चाहिए। सरकार के एक और मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह ईमानदारी से करेंगे, पार्टी जिम्मेदारी नहीं भी देगी तो विधायक बनकर महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करते रहेंगे।

परफॉर्मेंस के आधार पर ऑडिट होना ही चाहिए, जिम्मेदारी तो बनती ही है। पार्टी एनालिसिस तो करेगी ही, जिनको जिम्मेदारी दी गई है उनको तो काम तो करना ही पड़ेगा।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *