NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

श्री संत गजानन महाराज प्रकट दिन: शेगाव में भक्तों का सैलाब, आज नगर परिक्रमा

श्री संत गजानन महाराज प्रकट दिन: शेगाव में भक्तों का सैलाब, आज नगर परिक्रमा

By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in

Published: February 20, 2025, 03:44 PM

बुलढाणा | विदर्भ की पंढरी कहे जाने वाले शेगांव में श्री संत गजानन महाराज का 147वां प्रकट दिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सिर्फ विदर्भ ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र से हजारों श्रद्धालु शेगांव पहुंचे हैं।

नगर परिक्रमा के लिए उमड़े भक्त

श्री संत गजानन महाराज प्रकट दिन: शेगाव में भक्तों का सैलाब, आज नगर परिक्रमागुरुवार को श्रींची पालखी नगर परिक्रमा के लिए निकलेगी, जिसे देखने और उसमें शामिल होने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बीते एक सप्ताह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, जो आज अपने अंतिम चरण में है।

महाप्रसाद और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था

शेगांव में अनेक स्थानों पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो। संस्थान द्वारा विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में महंगा सफर: एसटी बस किराया 15% बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

अंधेरी रेलवे स्टेशन पर भगवान बन सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की जान बचाई, देखें वीडियो

Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति

रात्रि दर्शन की विशेष व्यवस्था

19 और 20 फरवरी को श्री संत गजानन महाराज का समाधि स्थल पूरी रात भक्तों के लिए खुला रखा गया, जिससे श्रद्धालु रात्रि दर्शन का लाभ ले सकें।

श्री संत गजानन महाराज के प्रकट दिन का यह महोत्सव पूरे महाराष्ट्र में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है, और आज नगर परिक्रमा के साथ यह आयोजन अपने चरम पर पहुंच गया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *