By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 19, 2024, 04:17PM
Father-in-law attacks son-in-law with acid over dispute about where to go on honeymoon
मुंबई। एक नए जोड़े की शादी को कुछ ही दिन हुए थे। शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए दामाद कई दिनों से काश्मीर की तैयारी कर रहा था। इसी बीच ससुर ने दमाद को कहा कि सबसे पहले मक्का जाना चाहिए। इस पर दामाद तैयार नहीं हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि ससुर ने दामाद पर एसिड अटैच कर दिया।
मामला कल्याण का है। यहां जकी खोटाल का परिवार रहाता है। कुछ दिनों पहले इसी इलाके के ईबाद फालके के यहां जकी की बेटी की शादी हुई। शादी बड़ी धूमधाम से की गई। सैंकडों लोग इसमें शामिल हुए। दोनों ही पक्षों ने शादी को यादगार बनाने के लिए अच्छा खासा खर्च भी किया।
शादी के बाद अब बात हनीमूल की आई। ईबाद फालके हनीमून पर जाने के लिए काश्मीर की तैयारी कर रहा था। उसने काश्मीर जाने के लिए पूरी योजना बनाई और टिकटें भी बुक करवाने के लिए एजेंट को बोल दिया।
जब इसकी जानकारी लड़की पक्ष को लगी तो ससुर जकी खोटाल इससे नाराज हो गए। उनका कहना था कि दोनों को सबसे पहले घूमने के लिए मक्का मदीना जाना चाहिए।। यह बात उन्होंने अपने दामाद को समझाई और वहां जाने का कहा।
दामाद कई बार यह बात सुनने के बाद आखिर में तंग आकर स्पष्ट कह दिया कि वह हनीमून के लिए काश्मीर ही जाएगा। इस बात से ससुर बुरी तरह नाराजा हो गया। उसे लगा कि दामाद अभी से मेरी बात नहीं मान रहा है ऐसे में आगे पता नहीं क्या करेगा।

ससुर
इससे आहत होकर ससुर ने दामाद पर एसिट से अटैच कर दिया। इससे घायल दामाद अब अपना एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
हमले के बाद ससुर फरार हा गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें
आंबेडकर पर बोलकर बुरे फंसे अमित शाह
19 दिसंबर 2024 के लिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय











Leave a Reply