NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नांदेड़ में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, टूव्हीलर से पहुंचे एसपी, 2 करोड़ की सामग्री जब्त

नांदेड़ में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, टूव्हीलर से पहुंचे एसपी

By कुंवरचंद मंडले 

Published: February, 2025, 04:47 PM

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) अबिनाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहेगांव इलाके में लाखों ब्रास रेत की अवैध खुदाई हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने सुबह 5 बजे ऑपरेशन शुरू किया, जो दोपहर 3 बजे तक चला।

SP अबिनाश कुमार और DYSP सुशीलकुमार नायक मोटरसाइकल से मौके पर पहुंचे

नांदेड़ में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, टूव्हीलर से पहुंचे एसपीकार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के 17 इंजन, 10 जहाज, 30 राफ्ट और एक जेसीबी जब्त की। खास बात यह रही कि रेत उत्खनन स्थल तक चारपहिया वाहन से पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए SP अबिनाश कुमार और DYSP सुशीलकुमार नायक मोटरसाइकल से मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

पालकमंत्री अतुल सावे ने कार्रवाई के आदेश दिए

इस मामले में कई रेत माफियाओं के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, रेत खनन की निगरानी का दायित्व राजस्व विभाग पर है, लेकिन उसकी निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पालकमंत्री अतुल सावे ने संबंधित क्षेत्र के तलाठी, मंडल अधिकारी और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह खबर भी पढ़े

नागपुर: इंस्टाग्राम पर वनडे मैच टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

घरेलू कलह से परेशान पिता ने अपने ही दो बच्चों को नदी में फेंका, मौत

पुलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में जहां भी अवैध रेत खनन होगा, वहां पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग भी माफियाओं पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *