मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा
By मोमीन हारून
Published: February 03, 2025, 07:02PM
लातूर-नांदेड़ हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अहमदपुर से लातूर आ रही एसटी बस नांदगांव पाटी के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
40 से ज्यादा यात्री सवार थे बस में
बस में करीब 40 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यात्रियों को गंभीर चोटें, इलाज जारी
हादसे में कई यात्रियों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें
नांदेड़: जनता हाईस्कूल में ऐसे हो रही थी नकल, देखें वीडियो , 6 लोगों पर मामला दर्ज
बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान











Leave a Reply