NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

जेब में मोबाइल फटने से शिक्षक की मौत , एक गंभीर

जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फटने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। एक अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल है

( रवि आर्य ) 07/12/24

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के सिरेगांवबांध में घटना

By Ravi Arya, Newsfirst24.in

Published: December07 , 2024, 08:47 PM

जेब में मोबाइल फटने से मौत

गोंदिया। जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फटने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। एक अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल है।

मृतक शिक्षक की पहचान गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के सिरेगांव बांध के सुरेश संग्रामे (55) के रूप में की गई है, जिसमें उनके साथ बाइक पर मौजूद एक रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल का नाम नत्थू गायकवाड़ (56) है।

दोनों भंडारा जिले के  सिरेगांवटोला के निवासी

मृतक सुरेश संग्रामे और गंभीर रूप से घायल नत्थू गायकवाड़ आपस में रिश्तेदार हैं और दोनों भंडारा जिले के साकोली तहसील के सिरेगांवटोला के निवासी हैं।
घटना शुक्रवार शाम 7:00 बजे उस वक्त हुई जब दोनों रिश्तेदार एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अर्जुनी मोरगांव बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फटने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। एक अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल है

मोबाइल मृतक शिक्षक के शर्ट के ऊपरी जेब में रखा हुआ था जो बाइक चला रहे थे अचानक विस्फोट होने पर उसके सीने में जबरदस्त चोट लगी और छाती के बाल तथा चमढ़ी झुलस गई ।

जबकि गंभीर रूप से घायल नत्थू गायकवाड़ का फिलहाल भंडारा जिला शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोबाइल किन कारणों के चलते फटा इसकी जांच तो रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी बहरहाल यह अपने आप में एक अनोखा मामला है।

यह खबर भी पढ़ें

तेलंगाना: यदाद्री में भीषण हादसा.. तालाब में गिरी कार, पांच छात्रों की मौत!

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *