By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December 04, 2024, 10:17 PM
Telangana experiences its biggest earthquake in 20 years, magnitude 5.3, watch live video
तेलंगाना 4 दिसंबर ( रमेश सोलंकी):- तेलंगाना में अचानक धरती हिली और लोग अपने घरों से बाहर भागे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पिछले 20 साल का सबसे बड़ा भूकंप है।
झटके हैदराबाद तक महसूस किए गए

तेलंगाना में बुधवार को सुबह-सुबह तेज भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके हैदराबाद तक महसूस किए गए। यहां तक की कुमरमभीम आसिफाबाद जिले में बैज्जूर,कौटाला, सिरपुर कागजनगर में भी भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए।
महाराष्ट्र सहित आंध्र प्रदेश में दिखा असर
वहीं, भूकंप के झटकों का असर महाराष्ट्र के साथ आंध्र प्रदेश में भी देखने को मिला। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र धरती से 40 किमी की गहराई पर है।भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ देर के लिए जमीन हिली।
यह खबर भी पढ़ें
4 दिसंबर 2024 आज का राशिफल:आपके लिए क्या लायेगा/AAJ KA RASHIFAL/today’s horoscope
कुर्सियों पर बैठे कई लोग झटके से नीचे गिरे
कुर्सियों पर बैठे कई लोग झटके से नीचे गिर गये. बताया गया है कि भूकंप का केंद्र मुलुगु जिले के मेडाराम इलाके में स्थित है। 4 सितंबर 2024 को मेडाराम में करीब एक लाख पेड़ गिर गये. अब ठीक चार महीने बाद उसी इलाके में भूकंप आया है।
इस भूकंप को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट किए हैं. पिछले 20 साल में पहली बार तेलंगाना में 5.3 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया है।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें, देखें क्या असर रहा भूकंम का















Leave a Reply