NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

टूव्हीलर की सीट में छिपे कोबरा से अनजान शख्स कई दिनों से गाड़ी चला रहा था, जब गाड़ी धोने दी तो खुलासा राज, देखें वीडियो

टूव्हीलर की सीट में छिपे कोबरा से अनजान शख्स गाड़ी चला रहा था

 पवन मराठे, धुले 

अँकर – धुले – शिरपुर तालुका के होलनांथे गांव में एक टूव्हीलर के अंदर कई दिनों से कोबरा अपना घर बनाकर बैठा था।  इस बात से अनजान शख्स कई दिनों तक सीट के ऊपर बैठकर गाड़ी चलाता रहा। एक दिन जब गाड़ी को वॉश करने के लिए दी और गाड़ी की सीट खोली तो सब देखकर हैरान रह गए। सीट के नीचे से कोबरा प्रजाति का एक जहरीला सांप निकला है।

अचानक हुई कोबरा की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए

कोबरे से कोहराम

अचानक हुई घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सर्पमित्र ने कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है.
पलसूद के मांगीलाल तारसिंह बरेला होलनांथे में एक रिश्तेदार के यहां अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए सर्विस स्टेशन पर लाए थे। सर्विसिंग के दौरान मोटरसाइकिल की सीट खोलते ही कोबरा सांप निकलने से मची सनसनी। आखिरकार सर्प मित्र मुख्तार फकीर ने जहरीले कोबरा सांप को सीट से बाहर निकाल लिया है.

यह खबर भी पढ़ें

40 साल की परियोजना के नाम पर छोड़ी गई कृषि भूमि किसानों को लौटाएं

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *