-महाराष्ट्र में सरकार किसकी बनेगी इस पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी
-इस घोटाले के पूर्व IPS रवींद्रनाथ पाटिल ने किए कई खुलासे
By election desk
Published: November 22 , 2024, 02:08 PM
The outcome of Supriya-Nana’s bitcoin scam will be decided after the elections
वोटिंग के ठीक पहले महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाला बिटकॉइन घोटाला उजागर हुआ। इसमें बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शामिल हैं। इसका खुलासा खुद पुणे के पूर्व IPS अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने किया था। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पास दोनों राजनेताओं के नाम पहुंचे? कैसे एक एजेंट ने उनसे संपर्क कर इसका खुलासा किया और कैसे बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को प्लांट किया गया।
चुनाव में बिटकॉइन घोटाल का पैसा इस्तेमाल किया

रवींद्र नाथ पाटिल का दावा है कि दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र के चुनाव में बिटकॉइन घोटाल का पैसा इस्तेमाल किया है। हालांकि इस घोटाले का अंजाम क्या होगा? यह महाराष्ट्र में चुनाव रिजल्ट के बाद तय होगा? यदि महायुति की सरकार आती है तो फिर एक बार इस घोटाले को बारीकी से खोजा जाएगा और यह राजनीति की दिशा तय करेगा। दूसरी तरफ यदि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनती है तो हो सकता है इस घोटाले पर और भी कई पर्दे डालकर ढक दिया जाए।
चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की

रवींद्र नाथ पाटिल ने बताया कि बिटकॉइन डीलर ने ही उन्हें बताया है कि इसमें बारामती सांसद और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। वे पहले ही 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन बेच चुके हैं। उनके पास कई सौ करोड़ और हैं। पाटिल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने कहा मेरे पास सुले और पटोले की बातचीत के वॉइस नोट हैं। जिसमें वे चुनाव के लिए फंड जुटाने के लिए बिटकॉइन कैश कराने की मांग कर रहे हैं।
10 ऑडियो क्लिप मिली हैं
रवींद्र नाथ पाटिल ने बताया कि मुझे अलग-अलग लोगों की 10 ऑडियो क्लिप मिली हैं। इनमें सुप्रिया सुले, नाना पटोले, IPS अमिताभ गुप्ता, IPS भाग्यश्री नवटेक और गौरव मेहता की ऑडियो शामिल हैं। उधर, ED ने बिटकॉइन घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेड की। यहां गौरव मेहता (सारथी एसोसिएट्स ऑडिट फर्म के कर्मचारी) के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में बड़ी मात्रा में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। यह सबूत महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल ला सकते हैं। खैर अब भी लोगों की नजर इस बात पर है कि महाराष्ट्र में सरकार किसकी बनती है।
यह खबर भी पढ़ें
गौतम अडानी रिश्वत कांड का असर नेटवर्थ में 10 बिलियन डॉलर की कमी आई
सुप्रिया सुले ने खारिज किए सारे आरोप
बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि ये सारे आरोप झूठे हैं और वे इन मामलों को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ कोर्ट जाएंगी। सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने सुधांशु त्रिवेदी के सभी 5 सवालों का जवाब दिया है। ये झूठ कोई फैला रहा है। मैंने साइबर क्राइम को इसकी शिकायत की है।
यह खबर भी पढ़ें aaj ka rashi: ग्रहों की चाल और आपका भविष्य
नाना पटोले ने कहा– सरकार हमारी आ रही है बीजेपी को सबक सिखाएंगे
बिटकॉइन के आरोप पर नाना पटोले ने कहा- सब लोग मेरी आवाज अच्छे से समझते हैं। बीजेपी हार के डर ओछि राजनीति कर रही है। विनोद तावड़े पैसे बांटते पकड़े गए, देवेंद्र फणडवीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं।
इसे छिपाने के लिए कल (19 नवंबर) की रात तथाकथित IPS अधिकारी रवींद्र पाटिल जो कभी आईपीएस नहीं रहा, वो खुद जेल में था। उसको सामने करके हम लोगों पर आरोप लगाए गए। हमने कल ही उनको मानहानि का नोटिस जारी किया है। FIR भी दर्ज कराई है। हम पूरी एंक्वायरी करवाएंगे। सरकार हमारी आ रही है। बीजेपी को सबक सिखाएंगे।
कौन हैं रवींद्र नाथ पाटिल?

रवींद्रनाथ पाटिल 2004 बैच के पूर्व IPS अधिकारी हैं। 2010 से वे कॉर्पोरेट सेक्टर में साइबर एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थे। 2018 के बिटकॉइन धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान उन्हें फोरेंसिक ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। चार साल बाद, 2022 में उन्हें 5 करोड़ रुपए की बिटकॉइन की हेराफेरी के लिए आरोपी बनाया गया था। लगभग 14 महीने येरवडा सेंट्रल जेल में अंडर ट्रायल कैदी के रूप में बिताए। फिलहाल वे बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply