NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गया

शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गया
  • जब सुबह दुकान खोलने मालिक पहुंच तो चोर खर्राटे मारकर सो रहा था

  • चोर ने बताया वह तो एक पैग पीकर जाना चाहता था मगर एक के बाद एक इतने पैग पी गया कि वह चोरी करना ही भूल गया

By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in

Published: December 31, 2024, 12:43 PM

तेलंगाना।  मेदक जिले के नरसिंग मंडल में एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया। चोरी करने के इरादे से एक चोर शराब की दुकान में घुसा, लेकिन उसका दिल चोरी पर नहीं, शराब की बोतलों पर आ गया। जैसे ही उसने शराब का स्वाद लिया, एक के बाद एक इतने पैग पी गया कि वह चोरी करना ही भूल गया। कुछ देर बाद उसने इतनी शराब पी ली कि नशे में धुत्त होकर दुकान में ही बेसुध सो गया।

चोर ने सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिए थे… मगर बाद में भूल ही गया कि शराब पीकर कहां है

शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गया

दुकान का छप्पर फाडकर आया था।

रविवार रात कनकदुर्गा वाइन शॉप के मालिक दुकान बंद करके घर चले गए। चोर ने सोचा कि आज का दिन उसकी ‘कमाई’ का दिन होगा। चोरी करने के लिए चोर ने सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, पैसे और शराब की बोतलें पैक कर लीं। लेकिन तभी उसकी नजर चमचमाती शराब की बोतलों पर पड़ी। दिल में लालच जागा और उसने ‘एक पैग बना लेता हूं’ सोचकर बोतल खोल दी।

पुलिस को बताया एक पैग पीकर जाने वाला था, मगर…. शराब पीने का लालच जागा

शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गयाचोर ने पुलिस को बताया कि। उसने शराब का माल पैक कर लिया था। वह जाने के पहले दुकान में ही रखी शराब की बोतल से एक पैग पीकर जाने वाला था। मगर एक के बाद एक कितने पैग हो गए पता ही नहीं चला। 

शराब की एक बोतल, फिर दूसरी और फिर तीसरी… चोर को पता ही नहीं चला कि कब वह अपनी ही ‘सपनों की दुकान’ में बेसुध हो गया। सोमवार सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि चोर बेशर्मी से नशे में धुत्त होकर शराब की दुकान में खर्राटे ले रहा है।

हालांकि, चोर ने दुकान में घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक उसकी ‘फिल्म’ रिकॉर्ड हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोर को हिरासत में ले लिया।

यह खबर भी पढ़ें

जब फेरारी को चलाने लेना पड़ा बैलगाड़ी का सहारा, देखे वीडियो

चोरों का “नरेश” लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ, 100 से अधिक मामले दर्ज हैं

शादियों में नाबालिग द्वारा गहने चोरी की गैंग को एमपी से पकड़ा

अब वह पुलिस लॉकअप में ‘हैंगओवर’ उतार रहा है।
इस चोर की कहानी साबित करती है कि चोरी करना एक कला है, लेकिन शराब के नशे में प्लान बनाना ‘खुद की पोल खोलने’ जैसा है। अब चोर को पुलिस से ज्यादा इस बात का अफसोस है कि नशे में उसने अपना ‘मास्टर प्लान’ खुद ही चौपट कर दिया।

 

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *