डिप्टी सीएम के लिए माने एकनाथ शिंदे

There is something wrong in the Maharashtra government: Uday Sawant said that if Eknath Shinde does not take oath, then no Shiv Sena MLA will take oath
मुंबई। शिंदे के घर जमा हो रहे कार्यकर्ता, एकनाथ शिंदे के मन में कुछ तो चल रहा है। अचानके से शिंदे के घर में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। शपथ ग्रहण के कुछ दो घंटे भी नहीं बचे हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के लिए मान गए हैं। विभाग बंटबारे के लिए बाद में बात होगी।
इसी बीच शिवसेना नेता उदय सावंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे शपथ नहीं लेंगे तो शिवसेना का कोई भी विधायक शपथ नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि सभी विधायक चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनें। इसका मतलब यही है कि फिर शिंदे ने एक बार डिप्टी सीएम की शपथ लेने के लिए पीछे हट रहे हैं। दूसरी तरफ उन्होंने जो विभाग मांगे थे उन पर भी अभी तक बीजेपी आला कमान की मुहर नहीं लगी है।
महायुति में फिर पेच फंसता दिख रहा है

देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अजित पवार का भी डिप्टी सीएम पद के लिए नाम फाइनल है। शाम साढ़े पांच बजे से आजाद मैदान में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण है। उससे ठीक पहले फिर महायुति में सस्पेंस के बादल छा गए हैं।
एकनाथ शिंदे ने फिर से देवेंद्र फडणवीस की धड़कन बढ़ा दी है। महाराष्ट्र से लेटेस्ट अपडेट यह है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पर मानने को तैयार नहीं हैं। जी हां, देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी से पहले महायुति में फिर पेच फंसता दिख रहा है। शिंदे के घर के बाहर हलचल बढ़ गई है। शिवसेना नेता और शिवसैनिकों का जमावड़ा लग गया है। शिंदे को मनाने की कोशिश हो रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार वह अब डिप्टी सीएम के लिए मान गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें
आखिर कैसे माने शिंदे: बीजेपी के B प्लान की भनक लगते ही मनाने में एक्टिव हो गई थी शिंदे सेना
Connect YouTube channel











Leave a Reply