By प्रेम उपाध्याय , Newsfirst24.in
Published: December 29 , 2024, 11:24 AM
- उत्तर भारत में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस
- वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहाड़ों पर बर्फबारी
- उत्तर भारत में पड़ेगी कड़के की ठंड
- उत्तर भारत के तापमान में आएगी गिरावट

Severe cold will prevail in North India, rain alert issued in 48 districts
प्रयागराज। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. इस ठंड के बीच रविवार को को यूपी के 48 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों बारिश की बौछार भी पड़ी है। हालांकि शनिवार के बाद रविवार से फिर यूपी में कोहरे का कहर शुरू हो गया। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी देखी गई।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यूपी में अगले 24 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.वहीं, 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा, जिसके बाद यूपी में फिर ठंड का कहर दिखाई देगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बरसात के बाद अब उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ जनपदों में शीतलहर जलने के चलते इंसानों के साथ ही पशुओं को भी समस्याएं हो सकती हैं।
इन राज्यों में हलकी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड दिल्ली उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हल्की-हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती हैहो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी हुआ है. इस दौरान गरज चमक के साथ व्रजपात की भी संभावना है
48 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाएगी। इसके अलावा आज भी कई जिलों में बारिश के संकेत है।
मौसम विभाग के अनुसार बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के जनपदों में रविवार को घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
यह खबर भी पढ़ें
29 december 2024: आज का राशिफल
विमान कंपनियों ने यात्रियों को ई-मेल भेजकर खराब मौसम की जानकारी दी
खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को घने कोहरा का अलर्ट जारी होने के बाद विमानन कंपनियों द्वारा भी यात्रियों को ईमेल तथा मैसेज भेज कर फ्लाइट से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी विमान संचालित करने वाली कंपनियों द्वारा फ्लाइट लेटेस्ट अपडेट देखकर ही यात्रियों को घर से निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के आने हवाई अड्डों पर भी विमान के आवागमन में समस्या होने की बात सामने आ रही है।















Leave a Reply