NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने किया हमला, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर हमला किया, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 16, 2025, 10:10 AM

घटना से बाद  बॉलीवुड में हड़कंप, डॉक्टर ने कहा ऑपरेशन करने की नौबत 

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर हमला किया, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

A thief entered Saif Ali Khan’s house and attacked him, Khan got injured and was admitted to the hospital

मुंबई: बुधवार की  रात एक चोर  सैफ अली खान के घर में घुस गया। जहां पर सैफ अली खान से उसकी भिड़ंत हो गई। चोर ने चाकू से खान पर छह वार किए। इस हमले में खान बुरी तरह लहू-लुहान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना रात 3:00 बजे घटी जब सैफ अली खान अपने परिवार के साथ सो रहे थे।

पहले चोर का नौकरी से हुआ विवाद

देर रात को अपनी नौकरानी और किसी अनजान व्यक्ति के बीच चल रही बहस सुनकर सैफ कमरे में से बाहर आए। और नौकरानी के पास घटना की जानकारी लेने पहुंचे तभी चोर और उनमें हाथापाई हो गई और चोर ने उन्हें चाकू के 6 वार किए और चोर वहां से फरार हो गया। सैफ अली खान को जख्मी हालत में लीलावती हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती कराया गया है।

पुलिस की फैंस को शांति बनाए रखने की अपील की

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर हमला किया, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती

इस पर स्थानीय पुलिस स्टेशन की पुष्टि करते हुए कहा है यह मामला देर रात हुआ और चोर चोरी की कोशिश में सैफ अली खान के घर घुस गया था। जब नौकरानी और चोर में पहले बहस हो गई इस बीच सैफ अली खान के जाने से यह वारदात हुई हैं। लेकिन हम सैफ अली खान के फैन को अपील करते हैं कि और शांति बनाए रखें हम जल्दी चोर को पकड़ लेंगे हमने चोर की तलाश में अपने पूरे प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच देख रही है मामले को

हमने इस बारे में मामला दर्ज कर कर मुंबई क्राइम ब्रांच को इसके आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है की इस घटना की जानकारी मिलते हुए सैफ अली खान के फैन ने सैफ अली खान के बांद्रा के घर के बाहर भीड़ जुटा दी है।

यह खबर भी पढ़ें

किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए

एक सप्ताह में टकले हो रहे गांव के लोगों की बीमारी जानने पहुंची दिल्ली और चैन्नई की टीम

बाघ ने किया किसान पर हमला, लाठी, कुदाली से जान बचाई, देखें वीडियो

गांव में गायब भैंस को सीसीटीवी में खोज रहे थे, रिकॉडिंग में खुला गया भयानक राज

घर के साथ अस्पताल के बाहर फैंस का जमावड़ा

सैफ अली खान पर चल रहा है इलाज के लिए अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर से जानकारी हासिल की तो उन्होंने भी इस घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया सैफ अली खान पर छ घाँव हुए है उसमें दो घाव काफी गहरे हैं और उनके पीठ की हड्डी के नजदीक लगे हुए हैं।

डाक्टर ने कहा ऑपरेशन के बाद ही उनकी हालत के बारे में बताया जा सकता है

इससे अब उन पर तुरंत ऑपरेशन करना जरूरी है फिलहाल सभी  मेडिकल  जांच के बाद और ऑपरेशन के बाद ही उनकी हालत के बारे में बताया जा सकता है हमारी पूरी टीम सैफ अली खान पर इलाज करने में लगी हुई है। सैफ अली खान के घर के बाहर फैन की भीड़ होने साथ लीलावती हॉस्पिटल में भी फैन का जुटना शुरू हो गया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *