NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

चोरी की गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले चोर गिरफ्तार, 12 टूव्हीलर जब्त

चोरी की गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले चोर गिरफ्तार, 12 टूव्हीलर जब्त

मोटरसाइकिल चोरी के 8 मामलों का खुलासा, लातूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By मोमीन हारून, Newsfirst24.in

Published: December 21, 2025, 05:36 PM

चोरी की गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले चोर गिरफ्तार, 12 टूव्हीलर जब्त

लातूर: मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए लातूर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा ने पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकले के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले चोर गिरफ्तार किए गए। इनसे 12 टूव्हीलर जब्त हुए हैंं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीरंग लक्ष्मण सारगे (50) निवासी गव्हाण, निलंगा और गोवर्धन वेंकटी काले (34) निवासी अंबाजोगाई रोड, अहमदपुर के रूप में हुई। इनसे चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 2.85 लाख रुपये आंकी गई है।

जिले में चोरी की घटनाओं का खुलासा

चोरी की गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले चोर गिरफ्तार, 12 टूव्हीलर जब्त

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये मोटरसाइकिलें लातूर जिले के विभिन्न इलाकों से चुराई गई थीं। इनमें शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 2, विवेकानंद चौक से 2, गांधी चौक, निलंगा, अहमदपुर, और चाकूर पुलिस स्टेशन क्षेत्रों से एक-एक मामला शामिल है।

टीम की सक्रियता से सफलता
इस कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकले की टीम का अहम योगदान रहा। टीम में पुलिस कांस्टेबल माधव बिल्लापट्टे, नवनाथ हासबे, तुराब पठान, संजय कांबले, राजेश कंचे, पुट्ठेवाड, नकुल पाटिल, सिद्धेश्वर जाधव, सुधीर कोलसुरे, राहुल सोनकांबले, युवराज गिरी और मोहन सुरवसे शामिल थे।

यह खबर भी पढ़ें

गढ़चिरौली: विजय वडेट्टीवार ने कहा तीन पालकमंत्री होना चाहिए, तीनों अलग-अलग झंडा फहराएंगे

अक्षय शिंदे मुठभेड़ मामले में अदालत ने पांच पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया

महिला को जादू-टोना के शक में मूत्र पिलाया, चप्पलों की माला पहनाई, सलाखों से दागा

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह कार्रवाई लातूर जिला एसपी सोमय मुंडे और एडिशनल एसपी डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, जबकि बाकी चोरी की गई मोटरसाइकिलों की जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *