NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

आज महाराष्ट्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर होगा फैसला

आज महाराष्ट्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर होगा फैसला

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 02 , 2025, 09:13 AM

लोक कल्याणकारी योजनाओं की के निर्णय पर समीक्षा

आज महाराष्ट्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर होगा फैसला

Today is the first cabinet meeting of Maharashtra government, decisions will be taken on many issues

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  आज सरकार की पहली कैबिनेट बैठक लेने जा रहे हैं इस बैठक में लोक कल्याण और निर्माण संबंधी कई फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। 

इसमें देवेंद्र फडणवीस  अपने 100 दिन का रोड मैप की घोषणा करेंगे। हर विभाग का मूल्यांकन होगा । यह मीटिंग गुरुवार दोपहर को ली जाएगी। नई सरकार में विभाग बंटवारों को लेकर पहले काफी विवाद था अब नई सरकार और विभागों का गठन हो गया है इसलिए अब सरकार एक साथ काम करते दिखाई देगी।

परिवहन निगम की निविदा को मिलेगी मंजूरी

हाल ही में महाराष्ट्र कई सारे मुद्दों पर विपक्ष द्वारा हंगामा शुरू है इसमें परभणी हिंसा एवं बीड के सरपंच की हत्या से सरकार घिरी हुई है। इस पर मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगा गया है साथी देवेंद्र फडणवीस को भी कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने घेरा हुआ है। राज्य सरकार की परिवहन सेवा की चर्चा इस बैठक में होने के असर है।

चुनाव के पहले परिवहन निगम द्वारा निकाली गई 1310 करोड़ की निविदा पर रोक लगाई गई थी अभी से पुन: शुरू करने की संभावना है।  31 दिसंबर को इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवहन मंत्रालय और अधिकारी के साथ बैठक की थी।

यह खबर भी पढ़ें

साल के पहले दिन सीएम देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली दौरे पर

हद है… नशे में करंट पोल के तारों पर सो गया शराबी, देखे वीडियो

तेलंगाना: नए साल की जश्न में शराबियों ने रातों-रात पी ली 402 करोड़ की शराब

लाडली बहिन के साथ लाडला किसान पर होगी नीति तय

आज महाराष्ट्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई मुद्दों पर होगा फैसला

पिछले दो साल से स्थगित किए महाराष्ट्र पंचायत, जिल्हा पंचायत चुनाव साथ ही नगर निगम महानगर निगम के चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार राज्य के किसान के लिए कई सारे निर्णय लेने की  तैयारी में है। साथ ही शहरों में बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों को भी बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना शुरू रखने के लिए प्रयास भी इस बैठक में होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र किसान के लिए लाडला किसान योजना भी लागू की थी इसकी भी समीक्षा इस बैठक में होगी।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *