By crime reporter, Newsfirst24.in
Published: November ,26 2024, 11.24AM

नागपुर: सरस्वती स्कूल के छात्रों को पिकनिक में ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक छात्रा और एक शिक्षिका की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए हैं।
हादसा कैसे हुआ? इसकी अभी जानकारी समाने नहीं आई
हादसा कैसे हुआ? इसकी अभी जानकारी समाने नहीं आई है। बच्चों को इलाज के लिए एम्स नागपुर में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे हिंगना थाना क्षेत्र के अमरावती रोड पर देवरी-पेंढरी गाँव के पास यह हादसा हुआ।

चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई
मंगलवार की सुबह हमेशा की तरह निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपने घर से बस से निकले थे। इसी दौरान नागपुर जिले के हिंगना पुलिस थाना अन्तर्गत अमरावती रोड पर देवरी-पेंढरी गाँव के पास स्कूल बस पर से चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में एक छात्रा और एक शिक्षिका की मृत्यु हो गई।
कक्षा 7 और 8 के छात्रों को बस पिकनिक लेकर जा रही थी। बस में सवार कई अन्य बच्चे जख्मी हुए है।इस हादसे से अफरा- तफरी मच गई। तुरंत ही स्थानीय नागरिक मदद के लिए पहुंचे और सभी घायल छात्रों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस आगे की जाँच-पड़ताल कर रही है।















Leave a Reply