By पवन मराठे,
Published: February 05, 2025, 04:48 PM
धुले, 5 फरवरी : महाराष्ट्र के शिरपुर तालुका स्थित थालनेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को तापी नदी में फेंक दिया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।
घरेलू विवाद बना दो मासूमों की मौत की वजह
मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। थालनेर पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी पिता सुनील कोली का अपने परिवार से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने ही बच्चों को नदी में फेंक दिया।
दो मासूमों की दर्दनाक मौत
मृतकों की पहचान कार्तिक सुनील कोली (5 वर्ष) और चिमू सुनील कोली (3 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों को जब नदी किनारे बच्चों के शव तैरते हुए दिखे, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही थालनेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पिता सुनील कोली को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस कर रही आगे की जांच
थालनेर पुलिस ने आरोपी पिता से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या पहले की गई थी या बच्चों को जिंदा नदी में फेंका गया था।
यह खबर भी पढ़ें
अचंभा: नवजात बच्ची के गर्भ में पल रहे थे दो और जुड़वा बच्चे, सर्जरी कर निकाला
जब कुत्तों से डरकर तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई, देखें वीडियो
गांव में शोक और आक्रोश
इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक पिता अपने ही बच्चों के साथ इतनी निर्दयता कैसे कर सकता है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल, आरोपी पिता पुलिस हिरासत में है और इस जघन्य अपराध के लिए उसे कड़ी सजा मिलने की संभावना है।











Leave a Reply