By मोमीन हारून, Newsfirst24.in
Published: December24, 2024, 03:10 PM
लातूर, महाराष्ट्र। सांसद में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में किये वक्तव्य को लेकर अमित शाह के खिलाफ निषेध आंदोलन… लातूर शहर काँग्रेस विधायक अमित देशमुख के नेतृत्व में टूव्हीलर रैली निकालकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापण…

संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में जो बात कही इसके विरोध में लातूर जिला काँग्रेस पार्टी कि ओर से निषेध किया गया।
अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पूर्व मंत्री तथा लातूर शहर काँग्रेस विधायक अमित विलासराव देशमुख के नेतृत्व में लातूर शहर में टूव्हीलर रैली निकालकर भारतीय जनता पार्टी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह के खिलाफ कार्यवाही करते हुये गृहमंत्री पद से हटाणा चाहिये ऐसी मांग कि गई। अपनी मांगो का ज्ञापन लातूर जिलाधिकारी को दिया गया। इस्तीफा दो, इस्तीफा दो…अमित शाह इस्तीफा दो ऐसे नारे लगाए गए।
यह खबर भी पढ़ें
रायगढ़ में पालकमंत्री पद को लेकर संग्राम, एनसीपी और शिवसेना ने अपने-अपने नेताओं के पोस्टर लगाए











Leave a Reply