NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार

By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in

Published: February 21, 2025, 02:36 PM

Two youths arrested for threatening Deputy CM Eknath Shinde

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार

बुलढाणा, : महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवकों को बुलढाणा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी देउलगाव मही (तहसील देउलगावराजा) के रहने वाले हैं।

ईमेल के जरिए दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मंगेश वायाल और 22 वर्षीय अभय शिंगणे ने महाराष्ट्र सरकार, आरटीओ और गोरेगांव पुलिस को ईमेल भेजकर दावा किया था कि वे एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उनके पीछे “बहुत बड़ी ताकत” है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस धमकी भरे ईमेल के बाद गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जब पता चला कि यह ईमेल बुलढाणा जिले से भेजा गया है, तो मुंबई क्राइम ब्रांच ने तुरंत बुलढाणा पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद देउलगावराजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह खबर भी पढ़ेें

भाजपा विधायक श्वेता महाले को मिली जान से मारने की धमकी, जिले में मचा हड़कंप

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: दो लोगों की जलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

maharashtra politics :फडणवीस-शिंदे के बीच टकराव चरम पर , एक-दूसरे का सामना करने तक से भी बच रहे हैं

मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपे गए आरोपी

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तारगिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन दोनों के पीछे कोई संगठित गिरोह है या नहीं।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस तरह की धमकियों के कारण महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि राज्य की शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *