NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

By राजन बलसाने, Newsfirst24.in

Published: December 15, 2025, 03:13 PM

उल्हासनगर। उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं 21 दिन पहले ही भारत आई थीं और तीन दिन से डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के कोलेगांव स्थित अनिल पाटिल चाल में रह रही थीं।

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

पुलिस हवलदार सुरेश जाधव को गुप्त सूचना मिली थी, वरिष्ठों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली, पीएसआई प्रवीण खोचरे, प्रकाश पाटील, शेखर भावेकर, कुसुम शिंदे और मनोरमा सावले की टीम ने मंगलवार शाम चार बजे के करीब कार्रवाई कर रोजिना बेगम (29), तंजिला खातून (22) और शेफाली बेगम (23) को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं बांग्लादेश के जेसोर जिले के नवपारा क्षेत्र की निवासी हैं।

यह खबर भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने नौसेना को समर्पित किए तीन अग्रणी युद्धपोत, देखे लाइव

नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व : 15 दिनों में 3 बाघों की मौत पर सवाल

मानखुर्द मे 17 साल के नाबालिग युवक ने चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से किया बलात्कार

अब तक क्राइम ब्रांच ने 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है

क्राइम ब्रांच ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार महिलाओं को मानपाड़ा पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक क्राइम ब्रांच ने 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मामले की गहराई से जांच जारी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *