NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सवालों में शामिल

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों में शामिल

By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in

Published: February 18, 2025, 01:18 PM

Union Minister Prataprao Jadhav’s ministry is included in the questions of ‘Kaun Banega Crorepati’

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों में शामिलबुलढाणा। कर्तृत्व को जब सशक्त नेतृत्व का साथ मिलता है, तो वह नई ऊंचाइयों को छूता है। इसकी एक मिसाल हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में देखने को मिली, जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर बैठे प्रतिभागी से ‘केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव किस मंत्रालय के प्रभारी हैं?’ यह सवाल पूछा।

बुलढाणा के लिए गर्व का क्षण

बुलढाणा लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए प्रतापराव जाधव को 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उन्हें आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। बीते नौ महीनों में आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कई अहम योजनाओं को अमल में लाया गया, जिनमें संविधान दिवस (26 नवंबर) से लेकर 26 दिसंबर तक ‘देश का प्रकृति अभियान’ प्रमुख रहा। इस अभियान के दौरान 1.50 करोड़ से अधिक नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

आयुष मंत्रालय में बड़े सुधार

प्रतापराव जाधव के नेतृत्व में आयुर्वेद, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इनके प्रयासों को देशभर में सराहा जा रहा है और यह बुलढाणा जिले के लिए एक गौरव का विषय है।

बुलढाणा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का मंत्रालय 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों में शामिलकौन बनेगा करोड़पति’ जैसे प्रतिष्ठित मंच पर बुलढाणा जिले के भूमिपुत्र प्रतापराव जाधव का नाम आना, इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व को सही दिशा और समर्पण का बल मिलता है, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है। यह क्षण न केवल बुलढाणा बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

यह खबर भी पढ़ें

प्रहार ने प्रशासन की लापरवाही पर तोड़ा ताला, बंद शौचालय का अनोखे अंदाज में किया उद्घाटन

महाकुंभ 2025 आस्था का नया घोटाला: आपकी फोटो को शाही स्नान करवाने का धोखा

पति की यौन यातना सहन न कर पाने के कारण पत्नी ने की आत्महत्या

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *