NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

UP Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच डॉक्टरों की मौत

UP Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच डॉक्टरों की मौत

By national desk,

Published: November 27 , 2024, 12:07 PM

UP Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच डॉक्टरों की मौत

UP Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है जिसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के च डॉक्टरों की मौत हो गई है। इसमें एक अन्य घायल है। सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे यह हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

UP Accident नींद के कारण हुआ हादसा

UP Accident सुबह 3:43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (संख्या 196 पर) हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो आगरा जा रही थी, नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।

यह खबर भी पढ़ें

Cyclone Fengal: साइक्लोन फेंगल अंडमान सागर से उठी तबाही, देश के कई हिस्सों को प्रभावित करेगी

UP Accident हादसे के शिकार हुए लोगों के नाम सामने आए

  1. अनिरुद्ध वर्मा ,संतोष कुमार मौर्य, अरुण कुमार, नरदेव पुत्र राम लखन, जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार मुरादाबाद गंभीर घायल है।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *