NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर हंगामा, 3 लड़कियां भागी, मैनेजर अरेस्ट, देखें वीडियो

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर हंगामा, 3 लड़कियां भागी, मैनेजर अरेस्ट, देखें वीडियो

By विक्रम ढोके, Newsfirst24.in

Published: December27 , 2024, 02:43 PM

 

अमरावती।  इर्विन चौक के निकट एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की इमारत में बने ऑरेंज स्पा सेंटर में बुधवार की रात सामाजिक संगठन के पदाधिकारी देह व्यापार के संदेह में पहुंचे तो काफी हंगामा हुआ.

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई. सामाजिक संगठन का आरोप था कि इस हंगामे के दौरान वहां से तीन लड़कियां भाग गई. इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर शर्मा को हिरासत में लिया.

उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर 149 का नोटिस जारी किया गया है. रात 12.30 बजे तक कोतवाली थाने में मामले को लेकर भीड़ देखी गई. इर्विन चौक की ओर जाने वाले पुल के बगल में एक बड़ा व्यवसायिक संकुल है, संकुल के तीसरे मंजिल पर ऑरेंज स्पा मसाज सेंटर शुरू था. स्पा सेंटर में गैरकानूनी काम चलते हैं, जिसको लेकर हंगामा हो गया।

यह खबर भी पढ़ेंं

“तीसरी मुंबई” बनाने की तैयारी, 124 गांव में आकार लेगी केएमसी न्यू टाउन

महाराष्ट्र की सीमा पर सड़कों में घूमते दिख रहे हैं बाघ, देखें वीडियो

Mahakumbh 2025: योगीजी, देखो गंगा मैली ! महाकुंभ से पहले प्रयागराज की जमीनी हकीकत

हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन स्पॉ सेंंटर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर हंगामा, 3 लड़कियां भागी, मैनेजर अरेस्ट, देखें वीडियो

यहां देह व्यापार चलाए जाने का आरोप लगाकर कुछ हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन के पांच से छह पदाधिकारियों ने बुधवार की रात सेंटर पर दस्तक दी. इस समय कुछ लड़कियां व मैनेजर उपस्थित था. पदाधिकारियों का मैनेजर के साथ विवाद हुआ.

पप्पू महाराज भी वहां पहुंच गए

इसी बीच हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और काली माता मंदिर के ट्रस्टी शक्ति उर्फ पप्पू महाराज भी वहां पहुंच गये. सिटी कोतवाली पुलिस का एक दल भी मौके पर पहुंचा. यहां से तीन लड़कियां भागने का आरोप सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने लगाया इस पर हंगामा भी हुआ।

पुलिस ने मसाज पार्लर के मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने लेकर आए. इसके बाद शक्ति उर्फ पप्पू महाराज के साथ संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे थे. स्पा सेंटर में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर देर रात तक चर्चा गरम रही.

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *