NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Evm की बदली का खेल .. सारे हंगामे फेल… जानिए क्या है सच

नागपुर में ईवीएम मशीने बदलने की अफवाह पर हंगामा

By election desk , Newsfirst24.in

नागपुर मध्य विधानसभा में चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम जा रही EVM मशीनों को रास्ते में रोककर बदलने की अफवाह में सैंकड़ों लोगों ने हंगामा किया। कोतवाली और लकड़गंज थाने में लोगों की भीड़ जुटी।

एक-दूसरे दलों पर लगाया आरोप

भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच EVM बदलने की बात पर विवाद हुआ। एक दूसरे पर चुनाव के वाहनों को रोकने का आरोप लग रहा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने इसकी सच्चाई बताई और कहा कि यह सिर्फ अफवाह थी कोई EVM नहीं बदली गईं। कुछ गलतफहमी थी।

कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने कहा अफवाह से हुई अफरा-तफरी

इस मामले में नागपुर पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंगल ने बताया कि EVM मशीन ले जाते हुए कर्मचारी एक फोटोकॉपी की दुकान पर रुका हुआ था। वह कुछ फोटो कॉपी करवा रहा था। उसके पास एक अतिरिक्त EVM मशीन थी। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह देखा और उनसे पूछा कि उनके पास EVM  क्यों हैं? इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ हुई है। इसके बाद दाेनों पक्षों की भीड़ थाने में जमा हो गई। झोनल अधिकारी मतदान केंद्र पर लौट आए हैं और सामान पैक करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

 

 

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र के 10 एग्जिट पोल: 8 में महायुति और 2 में महाविकास आघाड़ी की बन रही है सरकार

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *