By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 16, 2025, 10:58 PM
- वंदे भारत की तुलना भारतीय रेल की सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस से की जा रही थी लेकिन वंदे भारत राजधानी एक्सप्रेस से गति में दो कदम आगे रही

मुंबई : वंदे भारत की ट्रायल गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल तक कि गई इस बीच किसी भी अनुचित प्रकार के सिवा पूरा हो गया इसमें इसने गति के कई कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम किए है। वंदे भारत की तुलना भारतीय रेल की सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस से की जा रही थी लेकिन वंदे भारत राजधानी एक्सप्रेस से गति में दो कदम आगे रही।
अहमदाबाद से सुबह 7.29 बजे चली और मुंबई सेंट्रल 1.50 बजे पहुंच गई
वंदे भारत ट्रायल दौरान अहमदाबाद से सुबह 7.29 बजे चली और मुंबई सेंट्रल 1.50 बजे पहुंच गई इसके लिए उसे 6.21 मिनिट का समय लगा। पश्चिम रेल्वे के मुताबिक यह ट्रायल 130 कि मि प्रति घंटा से किया था लेकिन वंदे भारत की अधिकतम रफ्तार 160 कि मि प्रति घंटा हो सकती है।
सफल परीक्षण के बाद मुंबई से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत

इस ट्रायल दौरान सिर्फ गति ही नहीं बल्कि आराम, सुरक्षा में भी उसने राजधानी एक्सप्रेस से कई गुना अधिक बेहतर पाया गया। वंदे भारत की आसान व्यवस्था, आंतरी सजावट, विभिन्न केपलरों के निर्मिती से यह ट्रायल यात्रा काफी आरामदायी रही है साथ ही झटका मुक्त अनुभव भी सुनिश्चित हुआ है।
आज के सफल परीक्षण के बाद पश्चिम रेलवे इसमें और कई अन्य सुविधा भी बहाल करने जा रही है जो कि यात्रीयों को फायदेमंद साबित होगी। इस सफल परीक्षण के बाद भारतीय रेल मंत्रालय जो यत्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है जल्द ही मुंबई से दिल्ली कॉरिडोर के तौर पर इसे शुरू करने जा रहा है।
हर कोच सुविधा से लैस, आराम और गति का अनूठा अनुभव
इस बहुप्रतीक्षित 16 कोच वाली वंदे भारत की आसान व्यवस्था काफी आरामदायी और विशाल है इसमें प्रथम वातानुकूलित डब्बे में 24 बर्थ है दूसरे में 48 बर्थ है और तीसरे डिब्बे में 5 कोच में है जिसमें 67 बर्थ है और 4 कोच वाले में 55 बर्थ है तथा 2 कोच वाले में प्रत्येक 28 बर्थ है।
जिसमें प्रबंधक, टिकिट मास्टर, ड्राइवर, और गार्ड की व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन की विशेषता यह है कि इसमें ड्राइवर और ट्रेन प्रबंधक द्वारा स्वयंचालित प्रवेश और निकास के लिए दरवाजे है, ट्रेन के भीतर में आने जाने के लिए स्वयंचालित दरवाजे भी शामिल है। वातानुकूलित प्रथम वर्ग में बायो वैक्यूम टॉयलेट व्यवस्था और टच फ्री फिटिंग्स के साथ स्नान के लिए शॉवर कक्ष जैसी सुविधा भी है।
यह खबर भी पढ़ें
सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने किया हमला, घायल हुए खान अस्तपाल में भर्ती
किसान का बंजर जमीन पर कमाल: 25 हजार की लागत से हर साल कमा रहे हैं 15 लाख रुपए
बाघ ने किया किसान पर हमला, लाठी, कुदाली से जान बचाई, देखें वीडियो
रेल यात्री सुविधा की कर रहे हैं वैश्विक मानकों से तुलना
रेल अधिकारी ने बताया वंदे भारत कई सारी आधुनिक व्यवस्था से लैस है जिसमें दृष्टिहीन यात्रियोंका भी ध्यान रखा गया है जिसके लिए ब्रेल उपकरण भी मौजूद है। ट्रेन के हर कोच में उन्नत सुविधा जैसे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, भोजन,नाश्ता और चाय के सुविधा के लिए आसानी से फोल्ड होने वाले टेबल भी है, लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था के साथ एकीकृत प्रकाश व्यवस्था भी है।
ट्रेन की ट्रायल में सफर करने वाले एक यात्री ने ट्रेन की आधुनिक इंटीरियर और यात्री के रखे गए खयाल की प्रशंसा की साथ ही ट्रेन की सुविधा को वैश्विक मानकों से जोड़ा। भारत की पहली तेज रफ्तार वाली राजधानी एक्सप्रेस को वंदे भारत एक्सप्रेस ने गति में नहीं बल्कि, सुविधा में भी पीछे छोड़ा है।











Leave a Reply