NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस

By Election Desk , Newsfirst24.in

Published: November , 2024, 04:47 PM

BJP General Secretary Vinod Tawde has sent a defamation notice of ₹100 crore to Rahul Gandhi and Congress President Mallikarjun Kharge.

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस

मुंबई में वोटरों को पांच करोड़ कैश बांटने के आरोप झेल रहे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है। तावड़े का कहना है कि उन्हें दोनों नेताओं ने बिना मामले के फैक्ट जाने बदनाम किया। जिसके कारण उनकी देशभर में मानहानि हुई है।

सुप्रिया श्रीनेत को भी नोटिस भेज रहा हूं

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेज रहा हूं, ये लोग जनता के बीच मुझसे माफी मांगें या कोर्ट कार्रवाई का सामना करें।

यह खबर भी पढ़ें एक्जिट पोल की खुली पोल, इसे मनोरंजन तक सीमित रखें

यह था मामला

महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले 19 नवंबर को बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने तावड़े पर 5 करोड़ रुपए बांटने का आरोप लगाया था। BVA अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज 19 नवंबर विरार के होटल पहुंचे। यहां तावड़े नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। BVA ने आरोप लगाया कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर होटल पहुंचे थे और यहां वोटर्स को पैसे बांटे जा रहे थे।

राहुल ने पीएम से सवाल किया था

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस

राहुल गांधी ने तावड़े के  मामले में PM  नरेंद्र मोदी से x पर सवाल किया था कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेम्पो में भेजा?

तावड़े ने कहा 40 साल से राजनीति में हूं, मैने कभी ऐसा नहीं किया

भाजपा नेता तावड़े ने कहा कि पिछले 40 साल से मैं राजनीति में हूं और मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। कांग्रेस नेता मीडिया और लोगों के बीच झूठ बोल रहे हैं। तावड़े ने राहुल से x पर कहा था कि आप नालासोपारा आएं, होटल का सीसीटीवी फुटेज देखें। वहां हुई चुनाव आयोग की पूरी कार्यवाही देखें। यह साबित करें कि किस प्रकार से पैसा आया।

यह खबर भी पढ़ें “आज का राशिफल: अपने भविष्य को जानें और अपने दिन को बेहतर बनाएं! अपने राशि के अनुसार आज का भविष्यफल जानें।”23 नवंबर 2024 का राशिफल

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *