- एक बाघिन और उसके 5 शावकों को आगे पीछे से जिप्सी से घेरने का मामला
- जिप्सी चालक को 2 हजार 500 रुपए और गाइडों को 450 प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया
- वीडियो में कैद हुई हरकत, अधिकारियों को लेना पड़ा एक्शन
By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December05 , 2025, 04:23 PM
Tiger and cubs’ path blocked in jungle safari नागपुर। नागपुर के उमरेड पवनी करहांडला अभ्यारण्य में एक बाघिन और उसके 5 शावकों को आगे पीछे से जिप्सी से घेरने का मामला ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने 4 जिप्सी ड्राइवर और 4 गाइड को एक सप्ताह के लिए निलंबित और उन पर जुर्माना लगाया है।
बाघिन और उसके बच्चों को दोनों तरफ से जिप्सी ने घेर

जिप्सी चालक को 2 हजार 500 रुपए और गाइडों को 450 प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाघिन और 5 शावकों को कैसे घेरा जा रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघिन सबसे पहले झाड़ियों से बाहर निकलती है। वह झाड़ी के एक छोर से दूसरे छोर पर जाना चाहती थी, लेकिन दोनों तरफ से जिप्सी ने उसे घेर रखा था। बाघिन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है तो उसके आगे वाली जिप्सी पीछे-पीछे जाती है।
यह खबर भी पढ़ें
महाकुंभ 2025 पर आतंकी साजिश का अलर्ट, गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा
पुलिस के ऊपर करोड़ से ज्यादा की उधारी, पेट्रोल-डीजल भरवाने निधि नहीं
मिसाल: महिला ने बच्चे के खाते में जमा लाडली बहन योजना का पैसा लौटाया
थोड़ी देर बाद बाघिन के शावक के मार्ग पर दिखते हैं। धीरे धीरे शावकों की संख्या 5 हो जाती है और वह अपनी मां के पीछे पीछे चलना शुरू करते हैं। जिप्सी चालक बाघिन के एकदम करीब जिप्सी लेकर पहुंच जाते हैं। दोनों तरफ से बाघिन को घेर लिया जाता है। जो कि वन प्राणी को इस तरह से घेरना गलत माना गया है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को इन जिप्सी चालक और गाइड ने झील के पास बाघिन और उसके 5 शवकों को मार्ग से जाते समय सड़क पर काफी देर तक घेर कर रखा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश अधिकारियों ने दे दिया। दोनों ओर वन प्राणी को घेरना गलत है।
यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई का प्रोविजन भी किया गया है।बाघ से कोई भी वाहन 30 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। इसके अलावा बाघ के आगे और पीछे दोनों ओर से गाड़ियां खड़ी करना गलत है।















Leave a Reply