NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

चंद्रपुर में पहुंच रहे हैं हथियार, पुलिस को लगातार चेकिंग में मिल रहे हैं

चंद्रपुर में लगातार हथियारों को सप्लाई करने का काम जारी है। पुलिस को पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगह हथियार मिले भी हैं।

By Pranit Tawade

Published: November 25 , 2024, 05:47 PM

चंद्रपुर। चंद्रपुर में लगातार हथियारों को सप्लाई करने का काम जारी है। पुलिस को पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगह हथियार मिले भी हैं। आखिर इन्हें सप्लाई कौन कर रहा है? और इसका तार कहां से जुड़ा है यह एक रहस्य बना हुआ है। चंद्रपुर में फिर मिला देसी कट्टा, पेट्रोलिंग कर रही LCB की टीम ने एक शख्स को किया गिरफ्तार, आये दिन हथियार मिलने से दहशत में जी रही चंद्रपुर की जनता

बंदूकें मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी

महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला, जो एक क्राइम कैपिटल की रूप में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है, जहां खून, मारामारी, डकैती जैसी वारदाते आम हो चुकी है, इसी बीच चुनावी आचार संहिता के पहले ओर आचार संहिता में काफी बड़ी तादाद में बंदूक, तलावर मिलने की वारदातें पूरे जिले से सामने आई है, अभी भी बंदूकें मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिससे चंद्रपुर की जनता काफी दहशत में है, क्या पता किस वक्त, कौनसा शख्स, किसपर हमला कर दे, किसको गोलियों से छन्नी कर दे, कोई नही बता सकता, ऐसे में यहां की जनता की सुरक्षा राम भरोसे ही नजर आ रही है।

यह खबर भी पढ़ें

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

युवक के घर की तलाशी लेने पर मिला हथियार

चंद्रपुर की क्राइम ब्रांच कही जाने वाली LCB की टीम सोमवार को जब पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी वक्त LCB के PSI मधुकर सामलवार, दीपक डोंगरे, संतोष येलपुलवार, गोपाल आतकुलवार, गोपीनाथ नरोठे को चंद्रपुर के नरेंद्र नगर, जैन लेआउट, बाय पास रोड समीप एक शख्स के पास देसी कट्टा होने की जानकारी आती है, जिसपर से LCB की पूरी टीम नरेश भिक्षपति तुरपाटी नामक पच्चीस साल के युवक के घर की तलाशी लेती है, जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद होता है, LCB की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर रामनगर पुलिस के हवाले किया है।

यह खबर भी पढ़ें

संभल हिंसा एक्शन: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान सहित 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *