महिला ग्रामसेविका गुस्से में आकर सीधे कार्यालय पहुंची और ग्राम विस्तार अधिकारी के के साथ जो किया उससे हड़कंप मच गया
By pawan marathe,
Published: November 29 , 2024, 10:17 AM
A government official asked for physical pleasure from a female employee.. then everyone was shocked to see what the woman did in the office, watch the live video
धुले। यहां एक सरकारी अधिकारी ने अपने अधिनस्थ महिला कर्मचारी से काम के बदले शारीरिक सुख मांग लिया। इससे परेशान होकर महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर जो किया उसे देख सब हैरान है। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। महिला ने जो किया उसे देखकर उसकी हिम्मत की तारीफ की जा रही है। मामला महाराष्ट्र के धुले की शिंदखेड़ा पंचायत समिति कार्यालय का है। जो शुक्रवार को सामने आया।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर जब कुछ नहीं हुआ तो यह कदम उठाया
धुले जिले के शिंदखेड़ा में एक महिला ग्राम कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने और शारीरिक सुख मांगने वाले ग्राम विस्तार अधिकारी को एक महिला द्वारा कार्यालय के अंदर पीटने का मामला सामने आया है। उक्त पीड़ित महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी कि पिछले कुछ दिनों से धुले जिले के शिंदखेड़ा पंचायत समिति में कार्यरत ग्राम विस्तार अधिकारी एस के सावकारे द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी और उक्त महिला कर्मचारी शारीरिक सुख की मांग की जा रही थी। महिला ने इसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की मगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मांग नही मानने पर कई दिनों से परेशान कर रहा था
महिला कर्मचारी ने अधिकारी की मांग नहीं मानी तो वह कई दिनों से कोई न कोई बहाने से महिला को परेशान कर रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने खुद ही स्थिति से निपटने का फैसला किया। महिला ने अपने स्तर पर अधिकारी को सबक सिखाने का तय किया और फिर जो हुआ उससे हंगामा मच गया।
यह खबर भी पढ़ें
पांच साल के इंतजार के बाद एक बार फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस
हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर, उद्धव और कांग्रेस ने दिए संकेत
आज का राशिफल: aaj ka rashifal- सिंह; सिरदर्द की समस्या हो सकती है!
कार्यालय में सबसे सामने बताई अधिकारी की हरकतें
महिला कर्मचारी सीधे कार्यालय में पहुंची और संबंधित ग्राम विस्तार अधिकारी को एकके बाद एक थप्पड़ जड़ दिए और हंगामा खड़ा कर, सबको अधिकारी की हरकतें बताई। साथ ही अधिकारी को मुंह पर काली पट्टी बांधकर जवाब देने के लिए कहा। उक्त महिला कर्मचारी ने ठाकरे समूह शिव सेना के पदाधिकारियों की भी मदद ली है, इस बार देखा गया है कि महिला के साथ ठाकरे समूह शिव सेना के पदाधिकारी भी सीधे संबंधित अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply