By कुंवरचंद मंडले,
Published: December14 , 2024, 03:08 PM
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के नरसी में चौंकानेवाली घटना सामने आई है ।पत्नी को भेजने से इंकार करने पर नाराज दामाद ने तेज हत्यार से सास की गला काटकर की हत्या कदी।
अपनी पत्नी को क्यों नहीं भेज रहे हैं? पर चिल्ला रहा था

ऐसा कहते हुए दामाद अपनी सास के घर आया और घर के सामने बैठी अपनी सास पारूबाई को खंजर से गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना 11 दिसंबर को शाम करीब चार बजे नरसी के बजरंगनगर में हुई। रामतीर्थ पुलिस ने हत्यारे आरोपी समेत उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था
पारूबाई की बेटी उज्वला लक्ष्मण रॅपनवाड जो नांदेड़ के वडार गली तरोडा में रहता है। यहां रहनेवाले अशोक किशन धोत्रे से शादी हुई। उज्वला की मां पारुबाई लक्ष्मण रॅपनवाड अपनी बेटी को अपने दो बच्चों के साथ नरसी के पास ले आईं क्योंकि उसका पति अशोक पिछले एक साल से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था। आठ दिन पहले पति अशोक धोत्रे अपनी पत्नी को नंदवानें ले जाने के लिए नरसी आया था। लेकिन सास पारुबाई ने लड़की को भेजने से इनकार कर दिया, इसलिए वह खाली हाथ वापस लौट गया।
यह खबर भी पढ़ें
52 लाख की सुपारी से लदा ट्रक ड्राइवर सहित गायब
पहले विवाद किया, फिर वापस से हथियार लेकर आया

इसी बीच 11 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे अशोक एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर नरसी के पास आया। अशोक ने घर के सामने आंगन में बैठी अपनी सास पारूबाई से विवाद किया। इसी विवाद में अशोक ने पारूबाई की खंजर से गला काटकर हत्या कर दी। गली के कुछ लोगों ने जैसे ही घटना की जानकारी रामतीर्थ पुलिस को दी पुलिस कांस्टेबल अनिल रिंदकवाले और संजय शिंदे मौके पर पहुंचे. सैपोनी श्रीधर जगताप ने मौके पर ही अशोक किशन धोत्रे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।











Leave a Reply