By election desk , Newsfirst24.in
Published: November 11 , 2024, 04:47 PM
When Uddhav Thackeray was checked, he got upset and said, do you check PM also like this?
चुनाव आचार संहिता के चलते महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैग की यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर जांच की गई, जिससे उद्धव भड़क गए।
यह भी पढ़ें
शरद पवार ने कहा- जब तक सरकार नहीं बदलेगी मैं न बूढ़ा होऊंगा और न चैन से बैठूंगा
उद्धव ठाकरे की चेकिंग करने के लिए निवार्चन आयोग के लोग उनके हेलिकाप्टर पर पहुंच गए। इसे देखकर उद्धव बुरी तरह बिफर गए। और उनकी चेकिंग का खुद ही वीडियो बनाने लगे। उन्होंन कहा कि क्या यह चेकिंग केवल मेरे अकेले की है या सबकी चेकिंग हो रही है।
कहा मुझे कोई परहेज नहीं लेकिन जिस तरह मेरी चेकिंग हो रही है उसी तरह देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी की भी होनी चाहिए। अजित पवार और एकनाथ शिंदे को भी बिना जांचे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
राज्य मे चुनाव की बयार चल रही है। आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग और स्थानीय पुलिस जांच मे लगी है।
राज्य के कई जिलों मे करोडो की नकद चेकिंग के दौरान बरामद हुई है। वीआईपी दौरो की भरमार है। उस पर केवल विपक्ष के नेताओं की जांच और सत्तापक्ष के नेताओ की नहीं इस पर उद्धव ठाकरे जमकर विफर गए।











Leave a Reply