NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पत्नी वॉक पर गई तो पति ने फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

पत्नी वॉक पर गई तो पति ने फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

 तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला

  •  पत्नी अकेली वॉक पर गई, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
  •  मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
  •  पति ने कहाअब साथ नहीं रह सकते
  •  ठाणे की घटना: जांच में जुटी पुलिस
  •  गर्भवती पत्नी को फोन पर तलाक देने का आरोप
  •  मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 15 , 2024, 03:39PM

पत्नी वॉक पर गई तो दिया तीन तलाक

मुंबइ। महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया, क्योंकि वह अकेले मॉर्निंग वॉक पर चली गई थी।

25 वर्षीय पत्नी के पिता को फोन कर तलाक देने की बात कही

मामला तब सामने आया जब महिला ने 11 दिसंबर को मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय आरोपी अली खान ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी के पिता को फोन कर तलाक देने की बात कही। इसके बाद उसने लाउडस्पीकर पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कहकर शादी तोड़ने की घोषणा की।

गर्भवती होने की वजह से अपने मायके में रह रही थी

पत्नी वॉक पर गई तो दिया तीन तलाक

महिला ने बताया कि वह गर्भवती होने की वजह से अपने मायके में रह रही थी। 10 दिसंबर को, जब उसने अपने पति को बताया कि वह वॉक पर गई थी, तो पति ने नाराज होकर फोन पर तलाक दे दिया।

तीन तलाक पर  पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रविंद्र पाखरे का कहना है कि पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या वाकई वॉक पर जाने की वजह से तलाक दिया गया या इसके पीछे कोई और कारण है।

यह खबर भी पढ़ें

उद्धव गुट के शिवसेना नेता के अपहरण से सनसनी, अधिकारियों खुद मैदान में उतरे और आरोपियों को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *