NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

घर में अकेली रह रही महिला का बेरहमी से कत्ल

घर में अकेली रह रही महिला का बेरहमी से कत्ल

By रवि आर्य  Newsfirst24.in

Published: December 07, 2025, 03:12 PM

घर में अकेली रह रही महिला का बेरहमी से कत्ल

गोंदिया।  जिले के डुग्गीपार थाना अंतर्गत आने वाले कोहमारा के आनंद नगर इलाके में घर के अंदर बेरहमी से एक महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों की जानकारी देते बताया हत्या की शिकार हुई महिला देवेंद्रबाई पंढरी खोबरागड़े ( 60 ) यह घर में अकेली रहती थी।

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल शुरू कर की

सोमवार 6 जनवरी के दोपहर 1:30 बजे हत्या की वारदात का मामला सामने आया , पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दरअसल फरियादी भाग्यश्री गिरधारी तागड़े ( 38 , निवासी आर्शीवाद कॉलोनी मूल , जिला चंद्रपुर ) ने देवेंद्रबाई इसे सोमवार को फोन किया था तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था जिस पर फरियादी ने अलकाबाई सेंगर को फोन लगाया और घर जाकर देखने को कहा।

 कमरे  में मृत अवस्था में महिला देवेंद्रबाई दिखाई दी

घर में अकेली रह रही महिला का बेरहमी से कत्ल

जब दोपहर 1:30 बजे अलकाबाई घर पहुंची तो उसने देवेंद्रबाई को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जब मकान के भीतर जाकर देखा तो हाल ( कमरे ) में मृत अवस्था में देवेंद्रबाई दिखाई दी तथा उसके नाक से निकला हुआ रक्त चेहरे पर लगा हुआ था और फर्श पर भी रक्त बिखरा पड़ा था।

यह खबर भी पढ़ें

HMPV के मरीज देश में बढ़ें, नागपुर में 2 नए मरीज मिले, अब तक 7 पहुंची संख्या

गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव: नगर कीर्तन, गुरबाणी गूंजी

कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को स्पष्टता देनी चाहिए -बच्चू कडू

घर के अंदर उसका शव खून से लथपथ पाया गया जिस पर सूचना पुलिस को दी गई

फिलहाल जांच में सामने आया की वारदात 4 जनवरी 11:50 से 6 जनवरी दोपहर 1:30 बजे के दरमियान घटित हुई है।
पुलिस ने मृतका के शव का स्पॉट पंचनामा करते हुए लाश पोस्टमार्टम हेतु सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल भेज दी है।

बहरहाल इस प्रकरण को लेकर फरियादी भाग्यश्री तागड़े के शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ अपराध क्रमांक 7 / 25 की धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है प्रकरण की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक मंगेश काले के मार्गदर्शन में महिला सहायक पुलिस निरीक्षक रजनी पवार कर रही है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *