गोंदिया से ओम की रिपोर्ट
गोंदिया के आमगांव नगर परिषद कार्यालय के सामने महिला संविदा कर्मचारी का बच्चियों संग आमरण अनशन…
अपनी मां को फिर से नौकरी पर बहाल करवाने के लिए दो मासूम बच्चियां अनशन पर बैठीं…
नगर परिषद द्वारा नौकरी से निकाले जाने के कारण महिला ने बच्चियों संग दिया अनशन…
प्रशासन सुनेगा क्या इस मां की अपनी बच्चियों संग भावुक गुहार?
न्याय मिलने तक अनशन जारी रहेगा, भले ही जान चली जाए – अनशन पर बैठी महिला का संकल्प…
एंकर:
गोंदिया जिले के आमगांव नगर परिषद कार्यालय में संविदा पर काम कर रही दुर्गा कटरे नामक महिला को हटाए जाने के विरोध में, उसे फिर से नौकरी पर बहाल करने की मांग को लेकर उसने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
दुर्गा कटरे की संविदा पर 30 सितंबर 2021 को नियुक्ति की गई थी, लेकिन नगर परिषद ने अचानक उसे नौकरी से हटा दिया।
घर न होने और दो मासूम बेटियों की जिम्मेदारी के चलते उसका जीवन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। इसलिए अब वो अपनी बच्चियों संग नगर परिषद कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठी है।
इस अनशन स्थल पर न कोई टेंट है और न कोई अन्य सुविधा। भीषण गर्मी में वह अपनी बच्चियों के साथ डटी हुई है और कहती है – जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वह नहीं हटेगी, चाहे जान ही क्यों न चली जाए।
जब इस मामले में नगर परिषद के मुख्याधिकारी से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि दुर्गा की नियुक्ति संविदा पर थी और उसका काम संतोषजनक नहीं था, इसीलिए उसे हटाया गया – यह एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया है।
अब देखना यह है कि प्रशासन महिला की इस अपील को कितना गंभीरता से लेता है और क्या उसे न्याय मिलता है?
BYTE:
-
दुर्गा कटरे (अनशनकर्ता)
-
मासूम बच्ची
-
मासूम बच्ची
-
मुख्याधिकारी
यह खबर भी पढ़ें
Connect YouTube channel











Leave a Reply