NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पहलवानों ने ठोंकी ताल, कई प्रदेश के पहलवान पहुंचे, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम

पहलवानों ने ठोंकी ताल, कई प्रदेश के पहलवान पहुंचे, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम

By रवि आर्य, Newsfirst24.in

Published: December 27 , 2024, 05:51 PM

महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , हरियाणा के पहलवान रिंग में उतरे

गोंदिया।  अखाड़ों के अंदर कुश्ती लड़ने का रिवाज सालों पुराना है मगर अब अखाड़ो मैं ख्याति अर्जित करने वाले पहलवान देश में घूम-घूम कर कुश्ती के दंगलों में हिस्सा लेते हुए बल बुद्धि और तकनीक की कुश्ती कला को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। गोंदिया के कृष्णपुरा वार्ड स्थित मैदान पर गोंदिया जिला कुश्तीगीर संघ तथा दुर्गा क्रीडा मंडल द्वारा स्व. सुंदरलाल यादव (पहलवान ) तथा स्व.मुन्नालाल यादव की स्मृति में बुधवार 26 दिसंबर को विराट दंगल का आयोजन किया गया इस दंगल में महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , हरियाणा समेत अन्य जिलों के पहलवानों ने ताल ठोंकी और विरोधियों को दांव के जरिए पटकनी देकर बाजी मारी।

कुश्ती का महा मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े

कुश्ती का महा मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े पहलवानों ने दांव पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फ्री स्टाइल और आर पार की कुश्ती में विशाल पहलवान ने मारी बाजी ईदगाह मैदान पर आयोजित इस विराट दंगल में चंद्रपुर , भंडारा , तुमसर ,रामटेक , मांढर , नागपुर , अमरावती , गोंदिया वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट , सिवनी , छिंदवाड़ा , इंदौर , बगदरा , देवलाघाट , हट्टा , लखनादौन , लामटा , अंबोरा ,घोटीबोदा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव , कुम्हारी , भिलाई तथा हरियाणा के सोनीपत जिले से पधारे 120 से अधिक पुरुष पहलवानों तथा 6 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया।

दांव पेच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया 

पहलवानों ने ठोंकी ताल, कई प्रदेश के पहलवान पहुंचे, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम रिंग के अंदर 50 पहलवानों की जोड़ बनी जिन्होंने विभिन्न दांव पेच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
देर शाम फाइनल मुकाबला आर पार की कुश्ती के तौर पर विशाल माटे पहलवान ( नागपुर ) और मध्य प्रदेश केसरी रहे शिवा पहलवान ( छिंदवाड़ा ) के बीच देखने को मिला , इस मुकाबले में कोई टाइम लिमिट नहीं थी 20 मिनट तक दोनों ओर खूब ज़ोर आजमाइश चलती रही इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाई आखिर में यह मुकाबला विशाल माटे पहलवान ने जीतकर ट्रॉफी मेडल और नगद पुरस्कार राशि पर कब्जा किया ।

यह खबर भी पढ़ें

डॉक्टर ने हार्न बजाया तो युवक गुस्से में चलती गाड़ी के ऊपर चढ़ गया, पीटना शुरू कर दिया, जब तक थाने गाड़ी नहीं पहुंची, देखें वीडियो

“तीसरी मुंबई” बनाने की तैयारी, 124 गांव में आकार लेगी केएमसी न्यू टाउन

राह चलती महिलाओं की चेन खींचने वाला गिराेह सक्रिय, देखें वीडियो कैसे हो रही वारदात

पुरुष के अलावा महिला पहलवान भी दंगल लड़ती दिखी

पहलवानों ने ठोंकी ताल, कई प्रदेश के पहलवान पहुंचे, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम

गोंदिया मैं आयोजित कुश्ती दंगल में पुरुष के अलावा महिला पहलवान ( दंगल गर्ल) ने भी कुश्ती खेलने की हिम्मत दिखाई ।
महिला पहलवानों के बीच 3 दंगल देखने को मिले , जिनमें एक मुकाबला बराबरी पर छूटा और एक महिला पहलवान कल्याणी ने पुरुष पहलवान को रिंग में पटकनी दे दी। विजेता महिला पहलवान कल्याणी मोहाड़े ( चिचाड़ा , रामटेक ) तथा जयसीमा ( नागपुर )को अतिथियों के हस्ते ट्रॉफी मेडल और नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *