सोमवार को युगेंद्र पवार ने नामांकन भरा
शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले भी पहुंची
बारामती में एक बार फिर नई जंग की शुरुआत

अजीत पवार के खिलाफ लड़ेंगे योगेंद्र पवार
पुणे, पुणे में शरद पवार परिवार के बीच चाचा-भतीजे की लड़ाई कोई नई बात नहीं है। पहले शरद पवार और अजीत पवार के बीच जंग हुई और एक बार फिर अजीत पवार के सामने उनके ही भतीजे युगेंद्र पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर इस जंग को आगे बढ़ा दिया। नामांकन दाखिल करने के समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं।
युगेंद्र के लिए सुप्रिया भी पहुंची
युगेंद्र बारामती विधानसभा क्षेत्र से अपने चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। युगेंद्र पवार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इस दौरान शरद पवार और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं।
शरद पवार ने कहा युगेंद्र को प्रशासन और चीनी करोबार की समझ है
शरद पवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम बारामती के युवा उम्मीदवार युगेंद्र पवार का नामांकन पत्र दाखिल करवाने आए हैं। उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है, उच्च शिक्षित हैं और प्रशासन एवं चीनी से जुड़े कारोबार से परिचित हैं।
पार्टी ने एक युवा को मौका दिया है
शरद पवार ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बारामती की जनता इस नई पीढ़ी और नए नेतृत्व को स्वीकार करेगी और उनके पीछे अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।
कड़ी टक्कर देखने मिलेगी
बीस नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती में युगेंद्र पवार और उनके चाचा एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह 57 साल पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे और तब से इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार चुन रहे हैं।
बारामती के साथ उनका जुड़ाव है
शरद पवार ने कहा कि उन्हें लगातार इसलिए चुना जाता है क्योंकि बारामती के लोगों के साथ उनका जुड़ाव है। सभी युवा उम्मीदवारों को मेरा सुझाव है कि लोगों के साथ जुड़ाव बनाए रखें, विनम्र रहें और जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें।’’
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र चुनाव: CM एकनाथ शिंदे ने भरा नामांकन
मुझे किसका समर्थन है केवल यह देखना चाहिए
पार्टी उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा कि उन्हें शरद पवार का समर्थन प्राप्त है और वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।अपने चाचा अजित पवार से मुकाबला करने की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर युगेंद्र ने कहा, ‘‘मेरे सामने चुनौती से ज्यादा यह देखना जरूरी है कि मेरे पीछे कौन है। हमारे पीछे सबसे अनुभवी राजनेता (शरद) पवार साहब हैं।’’
अजीत ने कहा परिवार में फूट डाली जा रही है
बारामती सीट पर एनसीपी के मुखिया अजित पवार ने सोमवार को बारामती विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार भावुक हो गए। इसके साथ ही उन्होंने शरद पवार पर परिवार में फूट डालने का आरोप भी लगाया।
मुझे भी सुनेत्रा को सुप्रिया के खिलाफ नहीं लड़ाना चाहिए था
अजित पवार ने कहा, “मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे सुनेत्रा को सुप्रिया के खिलाफ खड़ा नहीं करना चाहिए था। मुझसे गलती हो गयी। मैं सहमत हूं मैंने पहले भी माफी मांगी थी। लेकिन लोगों ने फैसला कर लिया था.” अजित पवार ने अपने भाषण में कहा कि ताई को लोकसभा और दादा को विधायक चुना जाना चाहिए।
अजीत ने कहा मेरा घर साफ-सुधरा नहीं
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, उन्हें (शरद पवार) को चुनाव से पहले अपने घर को ठीक से देख लेना चाहिए। मैं यह जानबूझ कर कह रहा हूं क्योंकि मेरा खुद का घर साफ-सुथरा नहीं है। इसलिए मुझे बोलते समय बहुत सोच-विचार करना पड़ता है। लेकिन आपको चुनव के वक्त अपने क्षेत्र में काम करना चाहिए। आचार संहिता से पहले आपको 9 हजार करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।











Leave a Reply