NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

J&K Encounter: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

अनंतनाग

एक विदेशी आतंकी भी मारा गया

खानयार में आतंकी छिपे थे वहां जबरदस्त धमाका हुआ

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई

J&K Encounter: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो चुके हैं, जबकि एक अन्य आतंकी अभी भी घिरा हुआ है। वहीं, खानयार में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। खानयार में जिस घर में आतंकी छिपे थे वहां जबरदस्त धमाका हुआ है।

एक विदेशी आतंकी भी मारा गया

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ के दौरान एक विदेशी आतंकवादी और एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य आतंकवादी अभी भी मुठभेड़ स्थल पर फंसा हुआ है और ऑपरेशन जारी है।

12 घंटों में आतंकवाद से संबंधित चौथी घटना

यह मुठभेड़ बीते 12 घंटों में आतंकवाद से संबंधित चौथी घटना है, जिससे सुरक्षा बलों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया। पुलिस ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को तेजी से जारी रखा है और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

नागपुर के पुलिस कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों के फर्जी FB अकाउंट बनाकर की धोखाधड़ी, 4 आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा कारणों से सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान किसी भी नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ समय में आतंकवादियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन किए हैं, लेकिन हाल की घटनाएं आतंकवाद के फिर से सिर उठाने का संकेत हैं। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षा बल पूरी कोशिश कर रहे हैं।

देखें ani पर लाइव जानकारी

दो मजदूरों को गोली मारी

श्रीनगर के अलावा जम्मू कश्मीर के बडगाम में भी मुठभेड़ जारी है। बडगाम के मागाम के मजहामा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार को दो मजदूरों को गोली मार दी थी। गोलीबारी में दोनों बाहरी मजदूर घायल हो गए थे। ये मजदूर जल जीवन परियोजना में श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे। तभी इन पर फायरिंग कर दी गई। गोलीबारी की इस घटना में दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। मजदूरों की पहचान उस्मान और संजय के रूप में हुई है। ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *