महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सात परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। खेत में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरी। इस हादसे में 7 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह दिल दहला देने वाली घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव परिसर में घटी। हादसे के वक्त मजदूर हिंगोली जिले के वासमत तहसील के गुंज गांव से दगडोजी शिंदे के खेत में मूंगफली तोड़ने जा रहे थे।
ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली समेत वाहन कुएं में जा गिरा। चालक खुद कूदकर जान बचाने में सफल रहा और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर पूरी तरह पानी से भरे कुएं में डूब गया, जिससे उसमें सवार सात महिलाएं दम घुटने से मारी गईं।
दर्दनाक मोड़: जिनकी मई में होनी थी शादी, वही बेटियां आज नहीं रहीं
मृतकों में शामिल 18 साल की धुरपता जाधव और सिमरन कांबले की मई में शादी होने वाली थी। दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। आर्थिक तंगी की वजह से दोनों अपनी मां के साथ खेतों में मजदूरी करने गई थीं ताकि शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर सकें।
अब यह परिवार एक झटके में अपनी खुशियों से वंचित हो गया है। यह हादसा ना सिर्फ दुखद है बल्कि ग्रामीण मजदूरों की दुर्दशा को भी उजागर करता है।
यह खबर भी पढ़ें
वणी के रसोई होटल में भीषण आग ।
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के नाम:
-
ताराबाई जाधव (35)
-
धुरपता सतवाजी जाधव (18)
-
सिमरन संतोष कांबले (18)
-
सरस्वती लखन भूराड (25)
-
चौत्राबाई माधव पारडे (45)
-
मीना राउत (25)
-
ज्योति सरोदे (30)
बचाए गए लोगों के नाम:
-
पुरभाबाई कांबले
-
पार्वतीबाई बुरड़
-
सटवाजी जाधव
प्रशासन की कार्रवाई और सहायता
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, जिला प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया और शवों को बाहर लाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस नांदेड़ ट्रैक्टर हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
बाइट्स:
-
एस. वरकड, तहसीलदार, नांदेड़ (टी-शर्ट में)
-
परमेश्वर पाटिल, स्थानीय निवासी (पीली शर्ट में)
-
पूरबाजी शिंदे, दो लोगों को बचाने वाले ग्रामीण (गले में रुमाल)
-
कुएं से बाहर निकाले जाते ट्रैक्टर और शवों के दृश्य
-
शोक में डूबे परिजनों की प्रतिक्रिया
-
ड्रोन से लिए गए ऊपर से दृश्य (दो शॉट)
-
मौके पर पहुंचे प्रशासन की मौजूदगी
-
ग्रामीणों की मदद और रेस्क्यू ऑपरेशन का कवरेज
Connect YouTube channel











Leave a Reply