NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Shalimar train derailed in Nagpur देखें वीडियो, नागपुर में कैसे बेपटरी हुई शालीमार ट्रेन, ऐसे मचा हंगामा

nagpur beptri hui train

By digital teem, Newsfirst24.in

Published: October 23, 2024, 02:27 pM

-गाड़ी की स्पीड़ कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बचा

– किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है

नागपुर:  Shalimar train derailed in Nagpur मंगलवार दोपहर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन की स्पीड धीमी थी इसलिए बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यह हादसा कलमना रेलवे स्टेशन के पास आईटीआर से केएवी लाइन पर क्रॉसओवर के दौरान हुआ।

अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पटरी से उतरने से पार्सल वैन के चार पहिये और S2 कोच के चार पहिये पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक व्यवस्थित करने का काम शुरू कर दिया।

कारणों की जांच शुरू

आखिर यह घटना किस कारण हुई अभी इसकी जांच जारी है। इस घटना से अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी इसका असली कारण अब तक सामने नहीं आया है।

कलमना स्टेशन के पास हुआ हादसा

“ट्रेन संख्या 18029 सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे एस2 और एक पार्सल वैन नागपुर के पास कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.”

-दिलीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन शुरू
कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन शुरू किया है। इससे यात्रियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

.

 

, मुंबई से शालीमार जा रही थी। ट्रेन में कोई घायल  नहीं हुआ देखें वीडियो-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *