By MUMBAI BUREAU
Published: November 29 , 2024, 03:19 PM

ED raids Raj Kundra’s house and office due to foreign transactions in pornography
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और आफिस पर शुक्रवार को छापेमारी की है। पोर्नोग्राफी में विदेशी ट्रांजेक्शन के कारण पड़ा राज कुंद्रा के घर-दफ्तर में ED का यह छापा पड़ा। राज कुंद्रा और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है।
इसमें शिल्पा शेट्टी की मिलीभगत की जानकारी भी निकाली जा रही है। जिस मामले में ईडी के पास कुछ सुराग होने की जानकारी सामने आ रही है। प्रोनोग्राफी मामले में ही इससे पहले मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।
अवैध रूप से अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप
राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों का पोर्नोग्राफी नेटवर्क और चैनलों से संबंध रहा है। जो सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अवैध रूप से अश्लील सामग्री फैलाने के आरोपों से जुड़ा हुआ है। ईडी के अधिकारियों ने कुंद्रा और उनके साथियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
राज कुंद्रा का नाम पहले भी पोर्नोग्राफी के मामले में चर्चा में आ चुका है। इस मामले में मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार तक कर चुकी थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया था।
बॉलीवुड जगत में हलचल

राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में ईडी की इस छापेमारी से एक बार फिर बॉलीवुड जगत में हलचल मच गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
फिलहाल, ईडी की टीम सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने एक पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह खबर भी पढ़ें
जेल से निकलकर फिल्म में काम कर चुके हैं राज
पोर्नोग्राफी मामले में जेल जाने के बाद। बाहर आते ही राज कुंद्रा ने वहां से रिहाई के बाद बतौर अभिनेता एक फिल्म में काम भी किया, जिसका नाम था ‘यूटी 69’. यह फिल्म उनकी 63 दिनों की आर्थर जेल में बिताए पलों पर आधारित थी।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply