कल से मैराथन बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल
By Abhishek Tiwari,
Published: November 29, 2024, 01:35 PM
Why is there a delay in announcing the name of CM in Maharashtra? There is a problem in the division of a department, read the inside news

दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम के आए हुए पांच दिन बीत गए मगर अब भी CM के नाम का ऐलान नहीं किया गया। जबकि इसके लिए दिल्ली और महाराष्ट्र में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। Newsfirst24 को सूत्रों के हवाले से अंदर की खबर मिली है। सीएम के नाम पर फैसला हो चुका है। सभी इसके लिए तैयार हैं।
एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी अपनी सहमति दे दी है। विभागों के बंटबारे पर बात चल रही है। मगर एक विभाग के बंटबारे पर आकर फेंच फसा हुआ है।
CM पद के बदले Home Department सहित 12 विभाग एकनाथ शिंदे ने मांगे
सूत्रों के अनुसार महायुति में तीनों प्रमुख दलों की बैठकों में पहला पेंच सीए के नाम को लेकर था। जो सुलझ गया है। एकनाथ शिंदे और देंवेद्र फडणवीस में इसको लेकर आपस में काम्पिटिशन था मगर बाद में शिंदे ने फडणवीस के लिए रास्ता छोड़ दिया। अजीत पवार शुरूआत से ही इस रैस से बाहर थे।
अब दिल्ली में गृह मंत्रालय पर आकर पेंच फसा हुआ है। एकनाथ शिंदे और अजीत पवार गृह विभाग (Home Department) को लेने के लिए एप्रोच कर चुके हैं। जबकि बीजेपी यह विभाग अपने पास ही रखना चाहती है। इस बात को लेकर अभी हल नहीं निकला है।
CM के ऐलान के पहले सभी मसले सुलझाना चाहते हैं

महायुति में बीजेपी आला कमान चाहती है कि CM के ऐलान के साथ विभागों से लेकर अन्य तरह के मसले पहले सुलझा लिए जाएं। ताकि बाद में नाराजगी की खबरों से बचा जा सके। इसलिए इस पर मंथन जारी है। गृह विभाग में आकर इस मंथन पर बात अटकी हुई है।
शिंदे ने 12 मंत्री से कम नहीं चाहते हैं
सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का पक्ष रखा और विधान परिषद के अध्यक्ष पद की मांग के साथ 12 मंत्री पद की मांग की। जिसमें गृह विभाग (Home Department) भी है। इसके साथ यह भी कहा गया है कि सभी जिलों में पालक मंत्री बनाने के पहले शिवसेना का उचित ध्यान रखा जाए।
एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद आपत्ति
महायुति में CM के पद पर फैसला लगभगत हो चुका है। देवेंद्र फडणवीस इस पर रहेंगे। इसमें कोई विवाद नहीं। इसके बाद अन्य मांगों पर बात चल रही है। इसमें एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद आपत्ति की बात भी आ रही है। गुरुवार को अमित शाह के साथ हुई बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ।
यह खबर भी पढ़ें
हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर, उद्धव और कांग्रेस ने दिए संकेत
दिल्ली से रवाना हो गए नेता
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और अन्य महायुति नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मीटिंग के बाद शिंदे, फडणवीस और अजित पवार दिल्ली से रवाना हो गए।
यह खबर भी पढ़ें
eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा 2024
अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा मोदी जो निर्णय लेंगे वह मंजूर
अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी कि महायुति के CM को लेकर कोई बाधा नहीं है। यह लाडला भाई दिल्ली आ गया है और लाडला भाई मेरे लिए किसी भी अन्य पद से ऊंचा पद है। बुधवार को एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि pm नरेंद्र मोदी का हर फैसला मानने को तैयार हैं।
इसमें महाराष्ट्र के CM पद को लेकर निर्णय भी शामिल है। एकनाथ शिंदे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर मेरी मौजूदगी से महाराष्ट्र में सरकार बनाने में कोई बाधा आती है, तो निर्णय लेने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। आप जो भी निर्णय लेंगे, वह मुझे स्वीकार्य होगा।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply