NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा 2024

मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा - एकनाथ शिंदे

By ARVIND JADHAV, Newsfirst24.in

Published: November , 2024, 04:47 PM

eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा

eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा

ठाणे।eknath shinde के आवास पर राज्य के राजनीतिक मामलों पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने ढाई साल का जिक्र किया और मतदाताओं खासकर अपनी लाडली बहन को भी धन्यवाद दिया। इस प्रेस वार्तालाप में उन्होंने पिछले ढाई साल की कई योजनाओं पर प्रकाश डाला और यह जानकारी भी दी कि आनेवाले समय में भी राज्य में कई लाभकारी फैसले और प्रोजेक्ट लागू करने होंगे। उन्होंने यह भी कह दिया कि बीजेपी अपना सीएम बनाए तो भी हमें आपत्ति नहीं है।

मैंने सुबह देर तक जागकर कई जनकल्याणकारी फैसले लिए

eknath shinde ने कहा मुख्यमंत्री के रूप में मैंने सुबह देर तक जागकर कई जनकल्याणकारी फैसले लिए। मैंने बतौर एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक आम आदमी के रूप में जनता के लिए काम किया। मुझे इस बात का संतोष है कि मीडिया के काफी आकलन में मेरी चर्चा महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में हुई है।

eknath shinde ने कहा- ढाई वर्षों का एक-एक पल आम आदमी के लिए बिताया है

एकनाथ शिंदे ने कहा  मुझे इस बात का भी संतोष है कि मैंने उन ढाई वर्षों का एक-एक पल आम आदमी के लिए बिताया है। एक गरीब किसान परिवार से होने के कारण, मैं जानता था कि गरीबी क्या होती है इसलिए गरीबों के लिए निर्णय लेना मेरे लिए कोई बड़ी समस्या नहीं रही। राज्य में किसान युवा युक्ति महिलाएं सभी वर्ग आज खुशहाली देखकर मुझे जिंदगी में कुछ करने का एहसाह रहेगा।

eknath shinde ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सराहना

एकनाथ शिंदे ने कहा ढाई साल पहले मुझे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के लिए मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभारी हूं। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो हम आपके साथ खड़े रहेंगे और उन्होंने उस वादे को ढाई साल तक ईमानदारी से निभाया है। राज्य में सरकार चलाते समय केंद्र सरकार का सहयोग होना जरूरी है, इससे राज्य का विकास होता है और केंद्र से मुझे हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

एकनाथ शिंदे ने कहा 2014 की गठबंधन सरकार में, राज्य देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में नंबर एक था, लेकिन पिछले महा विकास आघाड़ी के दौरान, राज्य ढाई साल पहले बद्तर स्थिति में था। मुझे मौका मिलते ही मैं बड़ी मेहनत से सिर्फ 6 महीनों में राज्य को वापस नंबर एक लाया इसका मुझे अभिमान है।

यह खबर भी पढ़ें

Cyclone Fengal: साइक्लोन फेंगल अंडमान सागर से उठी तबाही, देश के कई हिस्सों को प्रभावित करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल फोन पर हुई बातचीत

eknath shinde

eknath shinde

फिलहाल हर तरफ चर्चा है कि बहुमत होने पर सरकार बनने में देरी होती है, लेकिन ऐसी कोई तकनीकी देरी नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमारे लिए आदरणीय व्यक्ति है। उन्होंने हमें मुख्यमंत्री पद से सम्मानित किया, जब कि पिछली बार हमारे पास बहुमत नहीं था। इस चुनाव में जिन लोगों ने वोटों की बारिश की है, उनके लिए अभी भी कुछ फैसले लेने बाकी हैं. इसलिए महागठबंधन में एकता होना भी जरूरी है। हम गठबंधन की मजबूती देखेंगे ऐसा उन्होंने कहा।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *