1 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में लगभग 7.5 करोड़ यात्री विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं ।
By delhi desk , Newsfirst24.in
Published: November 06 , 2024, 09:00PM

भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे
द्वारा इस वर्ष दीवाली एवं छट पुजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिसके द्वारा:-
• सोमवार यानी 4 नवंबर 2024 को रेलवे ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों को हैंडल किया ।
• रेलवे में तीन करोड़ यात्री सवार हुए, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है ।
|
• भारतीय रेलवे ने पूजा/दीवाली/छठ की अतिरिक्त भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए, 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच कुल 7,666 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की गई है । पिछले वर्ष इसी अवधि में 4,429 ट्रिप चलाई गई थीं । यह पिछले वर्ष से 73% अधिक है ।
• भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अब तक 4,521 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं । इस अवधि के दौरान विशेष ट्रेनों में 65 लाख यात्रियों को सेवाएं उपलब्ध कराई गई है ।
• भारतीय रेलवे द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेनों की संख्या:
o 3 नवंबर को: 207 ट्रेनें
o 4 नवंबर को: 203 ट्रेनें
o 5 नवंबर को: 171 ट्रेनें
o आज 6 नवंबर को 164 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है ।
o कल 7 नवंबर को 164 ट्रेनें चलाने की योजना है ।
• छठ वापसी की भीड़ सुबह सूर्य अर्घ्य के बाद 8 नवंबर से शुरू होगी । इसलिए 8 नवंबर की ट्रेनों को नोटिफाइड किया जा चुका है । इसके अलावा, स्थानीय मांग और भीड़ के आधार पर समस्तीपुर मंडल और दानापुर मंडल में अनिर्धारित ट्रेनें भी योजना में हैं ।
यह भी पढ़ें
तारीख और ट्रेनों की संख्या:
भारतीय रेलवे द्वारा दिनांक 8 नवंबर को – 164 ट्रेनें, 9 नवंबर को – 160 ट्रेनें, 10 नवंबर को – 161 ट्रेनें तथा 11 नवंबर को – 155 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-
1. गाड़ी संख्या 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 07 एवं 10 नवंबर 2024 को तथा अमृतसर से 09 एवं 12 नवंबर 2024 को दो फेरे के लिए चलेगी ।
2. गाड़ी संख्या 08295/08296 बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर त्योहार स्पेशल बिलासपुर से हडपसर के लिए 08 नवंबर 2024 को एवं हडपसर से बिलासपुर के लिए दिनांक 09 नवंबर 2024 को एक फेरे के लिए चलेगी ।
3. गाड़ी संख्या 07023/ 07024 सनतनगर-रायपुर-सनतनगर स्पेशल सनतनगर से रायपुर के लिए दिनांक 07 एवं 14 नवंबर, 2024 को तथा रायपुर से सनतनगर के लिए दिनांक 08 एवं 15 नवंबर 2024 को दो फेरे के लिए चलेगी ।
भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ खास बातेंः रेलवे विभाग की साइट से उपलब्ध जानकारी
- भारतीय रेलवे, भारत सरकार के रेल मंत्रालय का एक वैधानिक निकाय है.
- यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है.
- भारतीय रेलवे में 12,147 लोकोमोटिव, 74,003 यात्री कोच, और 2,89,185 वैगन हैं.
- भारतीय रेलवे में 300 रेलवे यार्ड, 2,300 माल ढुलाई, और 700 मरम्मत केंद्र हैं.
- भारतीय रेलवे में 18 जोन और 70 डिवीज़न हैं.
- भारतीय रेलवे में सबसे बड़ा जोन उत्तर रेलवे है, जबकि सबसे छोटा जोन उत्तर-पूर्वी जोन है.
- भारतीय रेलवे में यात्री यातायात बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2022 में रेलवे में यात्री यातायात 3.54 बिलियन रहा था.
- भारतीय रेलवे, देश का सबसे बड़ा मालवाहक भी है. वित्त वर्ष 2022-23 में, रेलवे माल ढुलाई की मात्रा 1,109.38 मीट्रिक टन थी.
- भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.















Leave a Reply