हरियाणा में एक बार फिर से नायब सिंह सैनी सीएम बने हैं। उनका कंम्प्यूटर ऑपरेटर से हरियाणा के सीएम बनने का राजनीतिक सफर कई उतार चढ़ाव के बीच गुजरा है। वह राज्य के 2024 से हरियाणा में सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के टूटने के बाद मनोहर लाल खट्टर की सरकार गिर गई थी। इसके बाद बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को सीएम के रूप में उतारा था।
किस-किस ने ली शपथ
हरियाणा में एक बार फिर नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत एनडीए के सहयोगी और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने शपथ ली.।अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक चुए गए हैं। अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं उन्होंने शपथ ली। कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वो बादशाहपुर से एमएलए हैं। इनके बाद महिपाल ढांडा ने शपथ ली। ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं। विपुल गोयल ने भी शपथ ले ली है। डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। श्याम सिंह राणा ने भी शपथ ली। वे रादौर से विधायक हैं। बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा ने भी शपथ ली है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया जाएगा। रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी ने शपथ ली। इसके बाद श्रुति चौधरी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रुति चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। आरती राव ने भी शपथ ली, वह भी राज्यमंत्री बनाई गई हैं।
मिर्जापुर माजरा में हुआ जन्म
नायब सिंह सैनी 54 साल के हैं। इनका जन्म 25 जनवरी, 1970 में अंबाला के पास मिर्जापुर माजरा के एक गांव में हुआ था। वे कुरुक्षेत्र के मंगोली जट्टान गांव के थे। लेकिन काफी समय पहले उनका परिवार अंबाला जिले के मिर्जापुर गांव में रहने लग गए थे।
लॉ ग्रेजुएट हैं सैनी
नायब सिंह सैनी का शैक्षिक सफर नायब सिंह सैनी ने बीआर अंबेडकर बी.यूनिवर्सिटी से बीए किया था। इसके बाद मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया था और लॉ कि डिग्री की हासिल की थी।
सैनी का राजनीति सफर
नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर नायब सिंह सैनी साल 2014 से 2019 तक अंबाला जिले के नारायणगढ़ से विधायक रहे हैं। साल 2015 से 2019 तक हरियाणा में राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा साल 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र से सांसद के तौर पर भी काम कर चुके हैं। नायब सिंह सैनी साल 2023 में हरियाणा में बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे। बता दें, नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय के लोकप्रिय बीजेपी नेता हैं। क्योंकि नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं। वहीं इस बार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से जीत दर्ज की है। इस बार बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बना पाई है। कैसे बने कंप्यूटर ऑपरेटर से सीएम? नायब सिंह सैनी जब बीजेपी में शामिल हुए थे तब वह अंबाला पार्टी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम किया था। जिसके बाद वह हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के महासचिव बने। इसके बाद बीजेपी के अंबाला युवा विंग से एक्टिव मेंबर बने। इस सबका पूरा ध्यान मनोहर लाला खट्टर ने रखा है।















Leave a Reply