
By entertainment desk , Newsfirst24.in
Published: November 15 , 2024, 03:39 PM
“The Sabarmati Report” which shows the truth of the Godhra incident, is being liked by the audience
फिल्म: द साबरमती रिपोर्ट
प्रमुख स्टारकास्ट: विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा
अवधि: 2 घंटे 7 मिनट्स
रेटिंग्स: 4.0
सिनेमाघरों में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ शुक्रवार को बड़ें पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर दर्शक काफी समय से उत्सुक थे। वे इस फिल्म के जरिए साल 2002 में हुई साबरमती एक्सप्रेस हादसे की सच्चाई जानना चाहते थे।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। वहीं एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2002 की गोधरा ट्रेन जलने के हादसे पर आधारित है। साल 2006 में बनर्जी आयोग की एक रिपोर्ट में इसे एक दुर्घटना को बताया गया।
इस फिल्म में लीड रोल में विक्रांत मैसी हैं। जिनकी एक्टिंग की तरीफ हर कोई कर रहा है। विक्रांत एक पत्रकार के रोल में हैं। जो इस घटना की सच्चाई से दो-चार हो रहे हैं। उनकी एक्टिंग देखकर एक बार भी अहसास नहीं होता कि वे एक्टिंग कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
कोचिंग सेंटरों पर लगाम: अब 100% सिलेक्शन का झूठा वादा नहीं कर पाएंगे, केंद्र ने जारी किए नए निर्देश
विक्रांत के हावभाव बहुत स्वाभिक लगते हैं। दर्शक एक पल भी उन्हें आंखों से ओझल नहीं होना देना चाहते है। उनकी स्वाभाविक एक्टिंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। वो फिल्म में आखिर तक आपको जोड़े रखते हैं। रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने भी फिल्म् में पूरी ताकत लगाई है। उनकी एक्टिंग भी देखने लायक है। अन्य कास्ट ने भी अच्छी परफार्मेंस दी।















Leave a Reply