राहुल गांधी ने गौतम अड़ानी मामले में गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की
Rahul Gandhi said- Gautam Adani has been caught red handed by US agency but BJP will save him

राहुल गांधी ने गौतम अड़ानी मामले में गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की एजेंसी ने अडानी को रंगे हाथ पकड़ा है। अडानी ने 2 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। सभी को पता है उन्हें बीजेपी बचाएगी। मगर हम चुप नहीं बैठेंगे। राहुल ने गौतम अडानी के अलावा उन्हें बचाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी में जो भी शामिल है, उन पर भी एक्शन हो।
भारत में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती
कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कारोबारी गौतम अडानी पर हमला बोला है। अमेरिका में रिश्वत कांड को लेकर विवादों में घिरे गौतम को लेकर राहुल ने कहा कि भारत में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अडानी से सांठगांठ का आरोप लगाया।
इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे। इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। हम ये भी जानते हैं कि बीजेपी सरकार अडानी को बचाएगी. अमेरिकी जांच एजेंसी ने कहा है कि अडानी ने 2 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है, इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. अडानी अभी जेल के बाहर क्यों हैं. अडानी की गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन पर लगे आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) करे।
माधवी बुच पर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अडानी के साथ-साथ माधवी बुच का भी नाम लिया। उन्होंने माधवी बुच पर कई तरह के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि माधवी बुच को पद से हटाना चाहिए। वह अडानी को बचा रही हैं। उन्होंने उनके मामले की जांच सही से नहीं की। माधवी बुच की भी जांच होनी चाहिए, अडानी की कंपनी से उनके हित जुड़े हैं।
‘मोदी-अडानी एक हैं तो सेफ हैं’
राहुल गांधी ने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी एक हैं तो सेफ हैं. उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि सरकार अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि अडानी अंदर जाएंगे तो पीएम मोदी भी जाएंगे। बीजेपी की फंडिंग अडानी से जुड़ी है।
कांग्रेस शासित राज्यों में अडानी के प्रोजेक्ट पर कही ये बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि कांग्रेस शासित राज्यों में जहां अडानी के प्रोजेक्ट हैं वहां क्या करेंगे… क्या उन सभी की जांच कर प्रोजेक्ट कैंसल होगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर इन राज्यों में प्रोजेक्ट गलत तरीके से चल रहा है तो उनकी जांच होनी चाहिए और उन्हें कैंसल होना चाहिए। जो दोषी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें
गौतम अडानी रिश्वत कांड का असर नेटवर्थ में 10 बिलियन डॉलर की कमी आई
अडानी ग्रुप का बयान भी सामने आया
अडानी ग्रुप (Adani Group) ने गुरुवार को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) और यूएस (US) सिक्योरिटीज और एक्सचेंज कमीशन (SEC) द्वारा उसकी सहयोगी कंपनी अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसके साथ ही कहा है कि हर संभव कानूनी सहारा लिया जाएगा।
भाजपा ने किया राहुल पर पलटवार
राहल, टूलकिट गिरोह के साथ

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट और कांग्रेस के आरोपों पर सोमवार को कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वह टूलकिट गिरोह के साथ मिलकर भारतीय शेयर बाजार को खत्म करना चाहती है। रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हिंडनबर्ग के मेन इन्वेस्टर अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी और टूलकिट गैंग हैं। राहुल गांधी उनके एजेंट हैं। राहुल, पीएम मोदी से नफरत करते-करते देश से नफरत करने लगे हैं।
संसद सत्र शुरू होते ही ऐसे आरोप सामने आते हैं

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ साल में देखा जा रहा है जब संसद सत्र शुरू होता है, उसी समय ऐसे आरोप सामने आते हैं। पीएम पर डॉक्यूमेंट्री, हिंडनबर्ग रिपोर्ट उदाहरण हैं। साफ है कि विपक्ष के तार विदेशों से जुड़े हैं।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें















Leave a Reply