NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

राउत ने कहा-लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? अजीत पवार और एकनाथ शिंदे, उद्धव गुट और शरद पवार गुट से आगे

राउत ने नतीजों पर उठाए सवाल; बोले- लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? अजीत पवार और एकनाथ शिंदे, उद्धव और शरद पवार से आगे

By Election Desk, Newsfirst24.in

Published: November 23 , 2024, 12: 59 PM

राउत ने नतीजों पर उठाए सवाल; बोले- लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? अजीत पवार और एकनाथ शिंदे, उद्धव और शरद पवार से आगे

महाराष्ट्र विधानसभा के शुरुआती रुझानों से सबसे ज्यादा झटका महाराष्ट्र में उद्धव गुट को लगता नजर आ रहा है। यही कारण है कि उनके नेता संजय राउत इस चुनावी रुझान को सिरे से खारिज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि गद्दारों को महाराष्ट्र की जनता कैसे जिता सकती है।

राउत ने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा

शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। शिवसेना(यूबीटी) नेता ने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े किए।

महा विकास अघाड़ी 68 सीटों पर ही सिमट गया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं महा विकास अघाड़ी 68 सीटों पर ही सिमट गया है। शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव: महायुति 214 और महाविकास अघाड़ी 54 सीटों पर आगे, शिंदे ने कहा तीनों मिलकर सीएम तय करेंगे

सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं?

उन्होंने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। शिवसेना(यूबीटी) नेता ने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल उठाया कि एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? हाल ही में अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर भी प्रतिकिया दी।

महायुति की जीत के पीछे अदाणी विवाद का हाथ बताया

उन्होंने महायुति की जीत के पीछे अदाणी विवाद का हाथ बताया। संजय राउत ने इस नतीजे को मामले से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि शिवसेना शिंदे गुट के विधायक शिवसेना उद्धव गुट से बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह अजीत पवार शरद पवार गुट से बढ़त बनाए हुए हैं। यह बात संजय राऊत को पंसद नहीं आ रही है।

 

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *