संजय राउत ने कहा, नतीजो में कुछ तो गड़बड़ है
By Election Desk, Newsfirst24.in
Published: November 23, 2024, 12:37 PM

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के परिणाम अपने चरम पर हैं। इसमें एक मोटी बात सामने आई जिसमें महायुति एक तरफा जीत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल 214 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। करीब 200 सीटों पर आगे चलती दिखाई दे रही है। शुरुआती परिणामों को लेकर बीजेपी और महायुति में जश्न की तैयारियों शुरू हो गई हैं। पार्टी कार्यालयों को सजाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाते नजर आ रहे हैं।
एक तरफा जीत के आसार
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति (MU) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें 128 सीटों पर आगे है।
| गठबंधन | आगे | जीते |
| महायुति | 214 | 00 |
| महाविकास अघाड़ी | 54 | 00 |
| अन्य | 20 | 00 |
शिंदे ने कहा तीनों पार्टियां मिलकर सीएम तय करेंगी
मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी (भाजपा+शिवसेना-शिंदे+NCP-अजित) मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक प्रचंड जीत है। मैंने पहले ही कहा था कि महायुति को प्रचंड जीत मिलेगी। मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं। मैं महायुति पार्टियों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं।’
सुनेत्रा पवार ने कहा अजित पवार मुख्यमंत्री बनें।‘
सुनेत्रा पवार ने कहा, ‘अजित दादा, एनसीपी, जनता और बारामती के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। मैं बारामती के लोगों को धन्यवाद देती हूं। यह बारामती के लोगों की जीत है। जैसा जनता चाहती है, ठीक वैसे ही मैं चाहती हूं कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनें।’
यह खबर भी पढ़ें
महाराष्ट्र के चुनावी रुझान शुरू: महायुति को बढ़त, CM शिंदे-अजित पवार देवेंद्र फडणवीस आगे
आदित्य ठाकरे 600 वोट से पीछे
वर्ली सीट पर पूर्व CM उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा से 600 वोट से पीछे चल रहे हैं।
संजय राउत ने कहा, नतीजो में कुछ तो गड़बड़ है
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है। नतीजो में कुछ तो गड़बड़ है। ये नतीजे हमें कबूल नहीं हैं। महायुति ने पूरी मशीनरी कब्जे में ले ली है।’
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply