NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक: खत्म कर दिया शरद पवार और उद्धव परिवार का इफेक्ट

BJP's masterstroke in Maharashtra

By Election Desk

Published: November 23 , 2024, 05:24 PM

महाराष्ट्र में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक: खत्म कर दिया शरद पवार और उद्धव परिवार का इफेक्ट

BJP’s masterstroke in Maharashtra: Ended the effect of Sharad Pawar and Uddhav family

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट लगभग तय हो चुके हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र चुनाव में सबसे खास बात यह थी यहां दशकों से चला आ रहा शरद पवार का जादू इस बार खत्म होता नजर आ रहा है। इसके साथ ठाकरे परिवार का इफेक्ट भी महाराष्ट्र में धुंधला गया।

सरकार की चॉबी शरद पवार के पास ही होती थी

यह सब बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक से हुआ। जिसकी रणनीति सालों पहले बनाई गई थी। बीजेपी अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में कभी भी एक तरफा जीत के करीब नहीं पहुंची, खासतौर से तब जब देश में बीजेपी की लहर ही क्यों न हो। हमेशा से कहा जाता था कि महाराष्ट्र में बहुमत किसी का भी हो सरकार की चॉबी शरद पवार के पास ही होती है। अधिकांश बार ऐसा ही हुआ। इसी तरह मुंबई में ठाकरे परिवार का असर भी इस मास्टरस्ट्रोक से खत्म कर दिया गया।

पार्टियों को बांटने का निर्णय निर्णायक रहा

बीजेपी को सालों के पहले ही इस बात का अंदाजा था कि यदि महाराष्ट्र में अपने दम पर राज करना है तो शरद पवार और ठाकरे परिवार का तिलस्म तोड़े बिना काम नहीं चलेगा। इसी के चलते उद्धव गुट और शरद गुट को तोड़कर दो पार्टियों में बांट दिया गया। इसके बाद दोनों ही आपस में भिड़ गए। जिससे दोनों ही दलों के पारंपरिक वोटर बंट गए तो दूसरी तरफ बीजेपी के कोर वोटरों का बीजेपी को एकतरफा सपोर्ट मिला। जिसके कारण महाराष्ट्र में बीजेपी आज यह मुकाम हांसिल हासिल कर सकी।

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य का असर खत्म

महाराष्ट्र राज्य की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार बीते करीब पांच दशक से महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर उनके कद के कुछ गिनचुने नेता हैं। वह अपने पांच दशक के करियर में पहली बार इतनी बुरी तरह हारे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में सीएम के नाम पर संग्राम शुरू: तीनों दावेदारों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता को सीएम बताया

ऐसे खत्म हुई ताकत

शरद पवार की एनसीपी महाविकास अघाड़ी की हिस्सा है। उसने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा। उनके सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट ने क्रमशः 102 और 92 सीटों पर चुनाव लड़ा. लेकिन, इसमें सबसे बुरी हार एनसीपी शरद गुट की हुई है। यह वही एनसीपी शरद गुट है जिसने लोकसभा में 80 की स्ट्राइक रेट से 10 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार उसे केवल 15 सीटों पर बढ़त हासिल है वही कांग्रेस को  और शिवसेना उद्धव गुट को 18 सीटों पर बढ़त हासिल है।

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा 86 46 132
शिवसेना (शिंदे) 35 20 55
एनसीपी (अजित गुट) 20 21 41
कांग्रेस 11 5 16
शिवसेना (यूबीटी) 13 8 21
एनसीपी (शरद) 5 5 10
अन्य 8 5 13

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *